फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of youths being assaulted at a liquor shop goes viral.

Meerut News: शराब की दुकान पर युवकों से मारपीट का वीडियो वायरल

Tue, 15 Sep 2026 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Video of youths being assaulted at a liquor shop goes viral.
-पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में शॉप्रिक्स मॉल के सामने बनी अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन द्वारा युवक से मारपीट का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने युवक की पिटाई करने वाले आरोपी हापुड़ के गांव अट्टा निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि सोमवार रात शॉप्रिक्स मॉल के सामने बने शराब की दुकान पर एक युवक शराब खरीदने के लिए आया था। सेल्समैन कुलदीप ने शराब पर पैसे बढ़ने की बात युवक को बताई। इसी बात को लेकर युवक की सेल्समैन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपी सेल्समैन ने युवक पर हमला कर दिया। पिटाई के दौरान दुकान के बाहर हंगामा हो गया। आरोपी ने युवक को कई चांटे मार दिए। पिटाई के दौरान युवक जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मंगलवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed