फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of two kidney scandal accused with bundles of currency notes goes viral

Meerut News: किडनी कांड के दो आरोपियों का नोटों की गड्डियों संग वीडियो वायरल

Tue, 07 Apr 2026 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Video of two kidney scandal accused with bundles of currency notes goes viral
परवेज।
कानपुर पुलिस के किडनी कांड की जांच के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में किडनी कांड के आरोपी अफजाल और परवेज सैफी नोटों की गड्डियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इधर, मेरठ पुलिस को जानकारी मिली है कि कानपुर पुलिस ने आरोपी परवेज सैफी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कानपुर के किडनी कांड में अल्फा अस्पताल के डॉ. अमित चौधरी, डॉ. वैभव मुद्गल और डॉ. अफजाल का नाम सामने आया था। इसके बाद से कानपुर पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 16 सेकंड के वायरल हुए वीडियो में डॉ. अफजाल के साथ गाजियाबाद का लूट का आरोपी परवेज सैफी भी बताया गया है। कानपुर पुलिस की जांच में सामने आया है कि परवेज सैफी आरोपियों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आने-जाने के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराता था। परवेज ही आरोपियों को ट्रांसप्लांट के लिए 31 मार्च को आहूजा हॉस्पिटल लाया था। परवेज सैफी गाजियाबाद से लूट और डकैती में जेल भेजा जा चुका है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद छात्र नेता विनीत चपराना ने किडनी कांड से जुड़े सभी आरोपियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी परवेज सैफी को हिरासत में लेने की सूचना मिली है। हालांकि कानपुर पुलिस ने उसे कहां से और कब पकड़ा है। इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed