फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of gunfire goes viral; police launch investigation.

Meerut News: बंदूक से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 11 Jul 2026 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Video of gunfire goes viral; police launch investigation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा बंदूक से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधिकारियों ने उसकी सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के निडावली गांव का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में एक युवक खुले स्थान पर दोनाली बंदूक से दो फायर करता दिखाई दे रहा है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस वीडियो के हर पहलू की जांच कर रही है। सबसे पहले यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है और किस स्थान पर बनाया गया था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रही बंदूक लाइसेंसी है या अवैध। संबंधित युवक की पहचान कर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed