फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of drunkards dancing and creating ruckus on the road goes viral

Meerut News: शराबियों का सड़क पर डांस और उत्पात मचाने का वीडियो वायरल

Tue, 12 Nov 2024 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Video of drunkards dancing and creating ruckus on the road goes viral

विज्ञापन

एसपी सिटी ने सिविल लाइन पुलिस को मौके पर भेजा, भागे आराेपी
रास्ते से गुजर रही छात्राओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। आरजी डिग्री कॉलेज के सामने विजयनगर में रविवार रात साढ़े सात से नौ बजे तक शराबियों ने बीच सड़क पर थार खड़ी कर जमकर उत्पात मचाया। तेज आवाज में गाने बजाकर डांस किया और यहां से निकल रहे लोगों से गाली गलौज की। इसका वीडियो वायरल हुआ है। पास स्थित प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल तक में पहुंचने में छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए।
विजयनगर में कुछ युवकों ने रविवार रात पहले थार में बैठकर शराब पी। इसके बाद अपने दोस्तों को भी बुला लिया और तेज आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए। यह देखकर यहां का चौकीदार भी घबराकर चला गया। इसके बाद आरोपी युवक डेढ़ घंटे तक अलग-अलग गानों पर डांस और उत्पात मचाते रहे। आरोप है कि आरोपियों ने यहां से निकलने वाली युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। लोगों ने शिकायत एसपी सिटी से फोन पर की। इसके बाद एक दरोगा और एक सिपाही मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी यहां से निकल गए। हालांकि पुलिस ने इससे पहले आरोपियों की वीडियो बना ली। लेकिन पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी, तभी तत्काल पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की, इस संबंध में थाना पुलिस से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed