फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of an innocent being brutally beaten goes viral

मासूम को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो वायरल

Thu, 26 Jun 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Video of an innocent being brutally beaten goes viral
सरधना। सोशल मीडिया पर बुधवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति मासूम को सड़क पर बेरहमी से पीट रहा है। घटना गांव मंढियाई की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।
विज्ञापन

1 मिनट 17 सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति मासूम को जबरन सड़क पर लिटाकर पीटता नजर आ रहा है। बच्चा गिरने के बाद भी आरोपी मारपीट करनी बंद नहीं करता। बच्चा रोता-बिलखता रहा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। कुछ देर बाद बच्चा किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां से भागा। सोशल मीडिया पर वीडियो को साझा करने वाले यूजर ने लिखा कि पीड़ित एक जरूरतमंद परिवार से ताल्लुक रखता है, जो शायद पुलिस के पास शिकायत लेकर भी नहीं जा सकता।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि उनके पास अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि वीडियो की जांच के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed