दुष्कर्म पीड़िता ने अदालत को सुनाई यूनिक कार मोटर्स मालिक के आठ साल के जुल्म की दास्तां, मांगा इंसाफ
यह भी पढ़ें: यूनिक कार मोटर्स मालिक पर दुष्कर्म का केस दर्ज, बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने को तैयार पीड़िता
पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश भी एसपी सिटी को दिए गए हैं। बयारों के आधार पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
आरोपी को थाने में देख भड़की दुष्कर्म पीड़िता
इससे पहले दुष्कर्म के आरोपी यूनिक मोटर्स मालिक आरआरपीएस तोमर को कंकरखेड़ा थाने में देखकर पीड़िता भड़क गई। उसने चिल्लाकर कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लो। इससे पहले थाने में बखेड़ा होता, पुलिस ने आरोपी को वहां से भगा दिया।
कंकरखेड़ा की एक युवती ने आरआरपीएस तोमर पर आठ साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। पीड़िता का मेडिकल भी हो चुका है। इसके बावजूद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही।
बुधवार को पीड़िता कोर्ट में बयान न होने पर कंकरखेड़ा थाने में शिकायत करने गई थी। जहां आरोपी की पुलिस वाले खातिरदारी कर रहे थे। यह देखकर पीड़िता ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को वहां से भगा दिया। सवाल है कि पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को क्यों बचाने में लगी है। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।