फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victim duped of Rs 46.97 lakh on pretext of trading

Meerut News: ट्रेडिंग का झांसा देकर पीड़ित से 46.97 लाख रुपये की ठगी

Sun, 28 Dec 2025 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Victim duped of Rs 46.97 lakh on pretext of trading
-पीड़ित की तहरीर पर साइबर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर प्रतीक वर्मा से 46.97 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने शनिवार को थाने पर तहरीर देते हुए साइबर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज के आधार पर मामले की जांच में लग गई है।
दिल्ली रोड स्थित राजकमल रेजिडेंसी निवासी प्रतीक वर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि नौ दिसंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर दोगुने मुनाफे का लालच दिया था। प्रतीक ने नौ से 24 दिसंबर के बीच आरोपी के खाते में 46.97 लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेजे थे। खाते से मुनाफे के पैसे निकालने के दौरान प्रतीक को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

प्रतीक ने संबंधित नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया था लेकिन नंबर पर संपर्क नहीं हो सका था। प्रतीक ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed