फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victim cheated of Rs 13.55 lakh in the name of Umrah

उमरा के नाम पर पीड़ित से 13.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 22 May 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Victim cheated of Rs 13.55 lakh in the name of Umrah
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र के एक हाजी जुनैद ने चार आरोपियों पर उमरा (धार्मिक यात्रा) के नाम पर 13.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस केस दर्ज के बाद मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र के अन्सार ब्लॅाक करीमनगर निवासी हाजी जुनैद ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनका टूर एंड ट्रेवल्स का व्यापार है। दो फरवरी को हाजी नावेद से मुलाकात हुई थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित को बताया कि उनके पास उमरा पर जाने के लिए 16 सीटे हैं। जिसमें 20 दिन का पैकेज है। पीड़ित ने अपने परिचितों को मामले से अवगत कराया था। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को कुल 13.55 लाख रुपये दिए थे। कुछ दिन बाद पीड़ित लोग उमरा पर जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन

जहां उन्हें मालूम हुआ कि अजरा खान, आयशा व राहिल का वीजा व टिकट फर्जी है। आरोप है कि पीड़ित ने आरोपियों से मामले को लेकर संपर्क किया। जिसपर आरोपियों ने पीड़ित को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों से पैसे लौटाने को कहा। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हाजी नावेद, हाजी इकबाल, नसीम, हाजी सोहेल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed