फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victim beaten to death in love affair baghpat District

बागपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दिल्ली के लाल किला में करता था माली का काम

Thu, 13 Jun 2019 06:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jun 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Victim beaten to death in love affair baghpat District
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के लाल किला में माली का काम करने वाले व्यक्ति की काठा गांव में कई लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। चोर-चोर के शोर के बीच मोहल्ले के कई लोग एकत्र हो गए और व्यक्ति को पकड़कर पिटाई की। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कॉल कर उसे घर बुलाया। हत्या की साजिश रचने के लिए शोर मचाया। मृतक के भाई ने एक युवक को नामजद व पांच-छह अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने राष्ट्र वंदना चौक पर शव रख कर जाम लगाया। एएसपी फोर्स के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


खेकड़ा थाना क्षेत्र के मेहरमपुर गांव निवासी बेगराज (50) पुत्र प्रेमराज लाल किला दिल्ली में एक कंपनी के माध्यम से माली का काम करता था। भाई देशराज ने बताया कि बुधवार शाम सवा छह बजे के लगभग बेगराज दिल्ली से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरा था। उसके साथ भांजा सौरव पुत्र हरिओम निवासी टिटौड़ा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर भी था। बेगराज के मोबाइल पर काठा गांव से किसी व्यक्ति की कॉल आई। 
विज्ञापन


इसके बाद वह स्टेशन से ही काठा गांव के लिए चला गया। भांजे को घर भेजा। रात में करीब साढ़े आठ बजे भांजे को बेगराज ने फोन कर बताया था कि वह सुबह घर आएगा। काठा गांव में दोस्त के पास रुक गया है। गुरुवार सुबह काठा के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बेगराज की मौत की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज ने बताया कि उसके भाई पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर मनीष पुत्र स्वर्गीय श्रीपाल कश्यप निवासी काठा व उसके परिजन एवं पड़ोसी चार-पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों व ईंट से पीट- पीट कर उसकी हत्या कर दी। रात्रि में डायल 100 पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने आरोपी मनीष व पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मनीष को हिरासत में ले लिया।
 
गुरुवार को शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को राष्ट्र वंदना चौक पर लेकर पहुंचे और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे चौराहे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही एएसपी रण विजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस से परिजनों की नोक झोंक हुई। भाई संजय धामा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने चार घंटे तक उन्हें इधर-उधर घुमाया। बेगराज की हत्या की जानकारी तक नहीं दी। पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। एएसपी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब आधा घंटे बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। उन्होंने कहा यदि कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को फिर से राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगा देंगे। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed