फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vicky murder case: Accused brother sent to jail, killed brother ny borrowing tamancha from friend

विक्की हत्याकांड: भाई को मारने का आरोपी को नहीं अफसोस, बोला-घर की महिलाओं पर रखता था बुरी नजर, मार दिया

Wed, 06 Dec 2023 09:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Dec 2023 09:21 AM IST
सार

मेरठ के सुपरटेक ग्रीन विलेज में ट्रांसपोर्टर के बेटे की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई।विक्की शर्मा ई-502 फ्लैट में सोफे पर मृत मिला। पुलिस ने मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
Vicky murder case: Accused brother sent to jail, killed brother ny borrowing tamancha from friend
मृतक विक्की का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के सुपरटेक ग्रीन विलेज के ई-502 फ्लैट में रविवार को हुई ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के बेटे विक्की शर्मा की हत्या के मामले में बड़े भाई रिंकू शर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें रिंकू के अलावा कोई फ्लैट की तरफ आता-जाता नहीं दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने रिंकू से पूछताछ की तो इधर-उधर की बात करते हुए बार-बार बयान बदलता रहा। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उसने पूरी घटना को कबूल कर लिया और तमंचे से गोली मारकर भाई की हत्या की बात कबूली है। आरोपी ने अपने एक दोस्त से तमंचा लिया था।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में रिंकू ने बताया कि दो गोली सिर में और दो गोली पेट में सटाकर मारी। रिंकू ने बताया कि मैंने अपने भाई को मारने के लिए तमंचा लिया। जब घर पर छोटा भाई अकेला था, तभी मैं ट्रांसपोर्ट से घर आया और उसको चार गोली मारीं।

विज्ञापन

Vicky murder case: Accused brother sent to jail, killed brother ny borrowing tamancha from friend
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

गोली चलने की आवाज न हो, इसलिए दो गोली सिर में और दो गोली पेट में सटाकर मारी। मैंने पलंग पर बैठे-बैठे ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसके कत्ल की झूठी कहानी पुलिस और पिता को सुना दी थी। पुलिस ने रिंकू की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल अवैध तमंचा भी घर के पास गैराज से बरामद किया है।

 

 

विज्ञापन

Vicky murder case: Accused brother sent to jail, killed brother ny borrowing tamancha from friend
रसोई में रखे चाट कुलचे - फोटो : Amar Ujala

पिता बोले- रिंकू तूने क्या कर दिया मैं तो बर्बाद हो गया
पुलिस ने पिता सुनील शर्मा की मुलाकात रिंकू से कराई। पिता फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने बिलखते हुए कहा- रिंकू यह तूने क्या कर दिया, मैं तो बर्बाद हो गया। दरअसल रिंकू की इस कहानी बनाने के पीछे मकसद यह था कि वह बहन यशोदा के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप डालना चाहता था। ऐसा करने में वह कामयाब नहीं हुआ।
 

 

विज्ञापन

Vicky murder case: Accused brother sent to jail, killed brother ny borrowing tamancha from friend
आरोपी भाई - फोटो : Amar Ujala

तमंचे से गोली चलाई और नहीं आई फ्लैट में आवाज
पुलिस पूछताछ में रिंकू ने बताया कि उसने चार गोली चलाकर विक्की की हत्या कर दी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि चार गोली फ्लैट में चलीं। इसके बावजूद पड़ोसी और सामने फ्लैट में रहने वाले लोगों को इसकी आवाज तक सुनाई नहीं दी। यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।
 

छोटे भाई की हत्या का रिंकू को जरा भी पछतावा या अफसोस नहीं था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बताया कि पूछताछ में रिंकू ने बताया कि विक्की परिवार की महिलाओं पर बुरी नजर रखता था, जिसको लेकर उसको कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed