फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vicious criminal made by robbing eight crore from Rajkundra

राजकुंदरा से आठ करोड़ की लूट के बाद बना शातिर अपराधी

Wed, 19 Feb 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vicious criminal made by robbing eight crore from Rajkundra
राजकुंद्रा से आठ करोड़ लूटकर बना शातिर अपराधी
विज्ञापन

मेरठ। करीब छह साल पहले दिल्ली के लाजपतनगर में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा से आठ करोड़ की लूट करने के बाद शक्ति नायडू दिल्ली का शातिर अपराधी बना था। इस वारदात के बाद नायडू पर मकोका की कार्रवाई हुई। जिसके बाद उसने अपराध की दुनिया में पीछे मुड़कर नहीं देखा। गिरफ्तारी के बाद वह छह साल जेल में रहा, लेकिन इसके बावजूद उसने खुद को नहीं बदला। नायडू की पत्नी उसके लगातार संपर्क में थी। पेरोल पर बाहर आने के बाद वह फिर से अपराध करने लगा।
दिल्ली में कई गैंगवार में शामिल रहा
दिल्ली में कई बदमाशों के बीच गैंगवार में भी नायडू की भूमिका रही है। नायडू सुपारी लेकर हत्या करने लगा था। करीब आठ महीने वह जेल से बाहर रहा, जिसमें उसने कई वारदात को अंजाम दिया। सुपारी लेकर हत्या करने में नायडू का नाम सबसे ऊपर माना जाने लगा। यह बात दिल्ली पुलिस को पता लगी तो वह उसकी तलाश में लग गई।
विज्ञापन

एसीपी को बनाया था टारगेट
दिल्ली स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन नेगी को एक फरवरी को मेरठ में एक शादी समारोह में आना था। इसको लेकर एसीपी की हत्या के लिए मेरठ में नायडू ने पूरी प्लानिंग की थी। 31 जनवरी की रात को उसका अपने साथी हनी व उसके चाचा तिलकराज से विवाद हो गया। जिसमें उसने हनी की हत्या कर दी। जिसके बाद उसकी प्लानिंग फेल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में विवादित जमीन पर था फोकस
कंकरखेड़ा के प्रॉपर्टी डीलर ऋतुराज का रिश्तेदार रवि उर्फ भूरा निवासी गांव मोहम्मद रायसिंह थाना फुगाना मुजफ्फरनगर है। रवि का संपर्क नायडू से था। 31 जनवरी को ऋतुराज के कहने पर रवि ने नायडू को मेरठ में बुलाया। कई जगहों पर मीटिंग की। एसीपी से पहले इंस्पेक्टर की हत्या की बात होने लगी। पुलिस ने बताया कि उसे मेरठ में विवादित जमीनों पर जबरन कब्जा कराने के लिए तैयार किया जा रहा था। ताकि विवादित जमीनों पर कब्जा करके प्रॉपर्टी डीलर उसे बेच देंगे। दिल्ली में भी नायडू ने कई विवादित जमीनों पर कब्जा किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed