फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vibhishan dhoond rahe dono kheme

कार्यकारिणी में हार के बाद दोनों खेमों में ढूंढ़े जा रहे विभिषण

Tue, 09 Feb 2021 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
vibhishan dhoond rahe dono kheme
दोनों खेमों में तलाशे जा रहे विभीषण
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में पार्षदों के बीच सेंधमारी की जानकारी के लिए भाजपा और महापौर के सर्वदलीय पार्षद खेमे ने समीक्षा शुरू कर रखी है। कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल गफ्फार का कहना है कि वार्डवार समीक्षा हो रही है। पता लगाया जा रहा है कि किसने कहां गड़बड़ी की है। भाजपा का डर दिखाकर जीतने वाले कुछ पार्षदों ने चुनाव में भाजपा का ही साथ देकर जनता के साथ धोखा किया है।
शनिवार को हुए नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव में भाजपा ने चार सदस्य जिताकर कार्यकारिणी पर कब्जा कर लिया। सर्वदलीय पार्षद दल के सदस्यों को केवल 39 वोट हासिल हुए। इस खेमे से सपा के दो पार्षद इकरामुद्दीन और नाजरीन ही विजयी हुए। बसपा के धर्मवीर सिंह अप्रत्याशित रूप से चुनाव हार गए।
विज्ञापन

चुनाव बाद हो रही समीक्षा में अब विभीषण की तलाश की जा रही है। ये तलाश एक तरफ नहीं बल्कि जीतने वाले दल भाजपा की ओर से हो रही है। भाजपा के पास चार सदस्य जिताने के लिए 56 वोट थे लेकिन सदस्यों को 54 वोट मिले। दो पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। भाजपा संगठन इनकी तलाश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
युवा सेवा समिति का दावा, क्रॉस वोटिंग नहीं की
युवा सेवा समिति के अध्यक्ष नईम सागर ने पत्र जारी कर कहा कि कार्यकारिणी चुनाव में महापौर के कहने पर उनके पार्षद शहजाद मेवाती ने इकरामुद्दीन, सऊद फैजी, इरफान अहमद और अकरम शाह ने नाजरीन को वोट दिया। महापौर का हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना पूरी तरह अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed