{"_id":"694ea3fd732a57e78a02f4c4","slug":"vhp-bajrang-dal-protest-against-violence-on-hindus-in-bangladesh-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110853-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन
विज्ञापन
सरधना। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रही घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रही घटनाओं और बढ़ती हिंसा के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर में आक्रोश प्रदर्शन किया। नगर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए और वहां से विरोध मार्च निकालते हुए अशोक स्तंभ, बलिदान द्वार, गुजरान गेट होते हुए महादेव देवी मंदिर चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। विहिप के वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे वहां का हिंदू समाज स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में एक हिंदू श्रमिक के साथ हुई घटना ने पूरे हिंदू समाज को आक्रोशित किया है। विहिप ने बांग्लादेश प्रशासन से हिंसा पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा अल्पसंख्यकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में अर्जुन सिंह राणा, अमन सिंह, अजब सिंह शास्त्री, अजब सिंह सोम, अनुज बजरंगी, हर्ष राणा, आकाश वर्मा, शुभम आर्य, प्रदीप पुंडीर, दीपक सोम, डॉ. महेश, गौरव सोम, विनोद जैन रहे।