फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   VHP, Bajrang Dal and BJP workers worshiped weapons

Meerut News: विहिप, बजरंगदल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन किया

Wed, 25 Oct 2023 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
VHP, Bajrang Dal and BJP workers worshiped weapons
मवाना। भारतीय जनता पार्टी, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विजय दशमी पर विधिविधान के साथ शस्त्रों की पूजा की गई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महामाई मंदिर कार्यालय पर विजयादशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित प्रवेश शास्त्री द्वारा मंत्र उच्चारण से शस्त्रों का तिलक लगाकर पूजन किया गया। जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्रों की पूजा का भी विधान है। मां दुर्गा के नौ रूपों में भी उनके सभी हाथों में अनेकों प्रकार के शस्त्र पूजे जाते हैं। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मनीष शर्मा, योगेंद्र जाटव, ग्राम प्रधान आशु त्यागी, दीपक धमीजा, अर्जुन जाटव, मोनू जाटव, अर्जित जैन, अमन प्रजापति, अंकुर रस्तोगी, राजू कश्यप, आदित्य कश्यप आदि उपस्थित रहे।
वहींए विजय दशमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुभाष गाब्बा, जिला संयोजक विकास कश्यप, जिला प्रमुख अमित कसाना, विभाग कारिणी सदस्य अमर रस्तौगी, महेश आर्य, मुकेश शर्मा, अमित बाल्ले, सोम दुबलिश, आदित्य कुमार, सोनू, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



संघ के लिए विजयादशमी बड़ा ही महत्वपूर्ण पर्व

सरधना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी पद संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रघुवीर सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनुज त्यागी ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया। शुभारंभ ध्वजारोहण से किया गया। ध्वजारोहण के बाद शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए विजयादशमी बड़ा ही महत्वपूर्ण पर्व है, क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 99 वर्ष पूर्व 27 सितंबर 1925 को इसी दिन हुई थी। डॉक्टर हेडगेवार ने 1925 में विजय दशमी के दिन ही संघ का कार्य प्रारंभ किया था। प्राचीन समय में विजयदशमी के मौके पर सैनिक अपने अस्त्र शस्त्रों की सफाई करते थे। बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शाखाओं द्वारा स्वयंसेवक चरित्र निर्माण किया जाता है। इस दौरान मूलचंद गुप्ता, लोकेंद्र चौहान, हेमंत कुमार, शुभम त्यागी, पुलकित जैन, साहिल चौधरी, शिवम मिश्रा, अनिल चौधरी, नागेंद्र राठी, नीरज, जैन, आलोक जैन, देव राठी, संजीत कुमार, संजय सोनी, सौरभ जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

रोहटा। विजय दशमी के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन का कार्यक्रम ग्राम मढ़ी में आयोजित किया गया। अध्यक्षता शिव कुमार ने की। जिला संघ चालक नंदकिशोर ने विजय दशमी का महत्व भगवान श्रीराम के जीवन आदर्श और संघ के बारे में विस्तार से बताया। स्वयंसेवकों ने गांव के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन किया तथा ग्राम वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का गर्म जोशी से स्वागत किया। संचलन प्राथमिक विद्यालय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खंड संघ चालक इकबाल, बबलू एडवोकेट, विनय, अनुज भोला, मोहन गुर्जर, बॉबी शर्मा, वरुण शर्मा, दीपक प्रधान, कपिल शर्मा, दयाल त्यागी, श्रवण सिवाच, रजत हुड्डा, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे। संवाद


विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
लावड़। विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजा कर पथ संचलन निकाला। पथ संचलन में स्वयंसेवकों का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।


राजाराम फार्म हाउस में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराव हेडगेवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वयंसेवक घटनायक अरुण ने गणगीत दोहराया और मुख्य शिक्षक चंद्रपाल ने ध्वजारोहण किया। स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर संघ स्थापना दिवस व विजयादशमी का पर्व मनाया। सेवा भारती के प्रांत कार्यालय प्रमुख कृष्ण ने बौद्धिक देते हुए बताया कि संपूर्ण भारत से विश्व के अंदर धर्म की विजय और शक्ति का संदेश देने वाला आज का यह दिन है। डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना समाज को शक्तिशाली बनाने के लिए की। दौराला खंड संचालक प्रताप की देखरेख में पथ संचलन निकाला गया। इस मौके पर दीपक, राहुल, डाॅ. विपिन, मीत, प्रवीण, राजवीर, राजीव, नवाब सिंह अहलावत, प्रमोद, रामानंद विल्टोरिया, मोहन, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed