फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Veteran athletes to gather at CCSU on National Sports Day

Meerut News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीसीएसयू में जुटेंगे दिग्गज खिलाड़ी

Mon, 24 Aug 2026 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 24 Aug 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Veteran athletes to gather at CCSU on National Sports Day
विकसित भारत युवा कनेक्ट-स्पोर्ट्स एडिशन का होगा आयोजन, पीएम के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ियों से संवाद करेंगे छात्र-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा कनेक्ट-स्पोर्ट्स एडिशन का आयोजन किया जाएगा। इसका उदे्श्य युवाओं को खेलों से जोड़ने और देश के नामचीन खिलाड़ियों से संवाद कराया होगा। विश्वविद्यालय के अटल सभागार में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी होगा।
सोमवार को विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी दी गई। दुष्यंत यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से देशभर के विश्वविद्यालयों का दो श्रेणियों में चयन किया गया है। इनमें ए कैटेगरी में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का चयन हुआ है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. दुष्यंत चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में देश का मान बढ़ाने वाले विभिन्न पदक विजेता और प्रमुख खिलाड़ी शामिल होंगे। छात्र उनसे खेल जगत की उपलब्धियों, चुनौतियों और युवा प्रतिभाओं से जुड़े विषयों पर बातचीत कर सकेंगे। इससे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयोजन शासन, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही उन्हें देश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों से रूबरू कराना है। प्रेस वार्ता में स्कूल ऑफ तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, नेहरू युवा केंद्र से नरेंद्र त्यागी, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. दीपिका वर्मा, निधि शर्मा सहित विभाग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed