{"_id":"6aa3f33d18ffb63cbb0a1452","slug":"venomous-snake-enters-library-panic-ensues-among-students-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106416-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लाइब्रेरी में घुसा जहरीला सांप, छात्रों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लाइब्रेरी में घुसा जहरीला सांप, छात्रों में मची अफरातफरी
विज्ञापन
दौराला - मछरी गांव स्थित लाइब्रेरी में निकला सांप। स्रोत: ग्रामीण
- कुर्सी के नीचे दिखाई दिया करीब एक मीटर लंबा कॉमन करैत, पकड़कर खेतों में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। ग्राम पंचायत मछरी स्थित लाइब्रेरी में करीब एक मीटर लंबा जहरीला सांप घुसने से यहां अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों में अफरातफरी मच गई। अचानक कुर्सी के नीचे सांप दिखाई देने पर सभी घबरा गए और तत्काल लाइब्रेरी से बाहर निकल आए।
पंचायत सहायक जसवंत सैनी ने बताया कि समय अधिक होने के कारण लाइब्रेरी में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। सांप के जहरीला होने की आशंका के चलते उसे पकड़ने के लिए छड़ी और थैले का इंतजाम किया गया। इसके बाद काफी मशक्कत कर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर थैले में बंद किया गया। पंचायत सहायक ने सांप को आबादी से दूर खेतों में छोड़ दिया। सांप पकड़े जाने और सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद छात्रों और पंचायत सहायकों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि सांप कॉमन करैत था, जिसे भारत के बेहद जहरीले सांपों में शामिल किया जाता है। घटना के बाद लाइब्रेरी में मौजूद छात्र काफी देर तक सहमे रहे।