फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles stuck in traffic jam for three hours on Daurala and Binauli road in Sardhana

सरधना में दौराला और बिनौली रोड पर तीन घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

Sat, 15 Oct 2022 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck in traffic jam for three hours on Daurala and Binauli road in Sardhana
सरधना में दौराला और बिनौली रोड पर तीन घंटे जाम में फंसे रहे वाहन
विज्ञापन

सरधना। सरधना में दौराला और बिनौली रोड पर शुक्रवार का दिन जाम के नाम रहा। सुबह से दोपहर तक कई जगह वाहनों के पहिये थमे रहे। कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई। नगर के आसपास के गांवों के रास्तों से होकर वाहन निकले तो वहां भी जाम लग गया। हालात इस कदर बिगड़े कि जाम में फंसे राहगीर खुद ही गाड़ियों से उतरकर जाम खुलवाते नजर आए।
त्यौहारी सीजन के चलते शुक्रवार सुबह से ही क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हो गया। पुलिस ने भी जाम से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं की थी, जिसका खामियाजा राहगीरों को उठाना पड़ा। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों ने गांव के संपर्क मार्गों से अपने वाहनों को हाईवे पर निकाला और गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

अब सरधना के बिनौली रोड पर जाम लगना आम बात हो गई है। आए दिन जाम से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। वहीं, सरधना के बिनौली रोड पर भी काफी दूर तक जाम लग गया। जिस पर वाहनों की कतारें लगने पर आवाजाही बंद हो गई। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। तीन घंटे बाद पुलिस चौकी पर जाम कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed