{"_id":"601858a68ebc3e52e9072559","slug":"vehicles-stopped-for-checking-on-beach-road-jam-meerut-news-mrt5233079185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर चेकिंग के लिए रोके जा रहे वाहन, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर चेकिंग के लिए रोके जा रहे वाहन, जाम
विज्ञापन

मेरठ। शहर में जाम वाले प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने की जगह वाहनों के चालान काटने में व्यस्त है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बीच सड़क चार पहिया वाहनों को रोककर चेकिंग किए जाने से भी जाम लग रहा है।
सुबह दस बजे खैरनगर चौराहे से लेकर छतरी वाले पीर तक वाहनों की लाइन लगी रही। यहां ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिला अस्पताल रोड पर भी वाहन आड़े तिरछे फंसे रहे। सुबह साढ़े दस बजे ट्रांसपोर्ट नगर कट, मंडी गेट के सामने भीषण जाम लगा। टीपीनगर कट पर गलत साइड ट्रकों के मुड़ने के कारण जाम की समस्या रही। यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नहीं नजर आए। दोपहर में परतापुर तिराहे पर भी जाम लगा। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि जाम जैसी समस्या नहीं रही। ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों के ई चालान काट रही है।