फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicle owner upset due to service road closure

सर्विस रोड बंद होने से वाहन स्वामी परेशान

Sun, 10 Jan 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicle owner upset due to service road closure
मोदीपुरम। हाईवे पर निर्माण कार्य करीब दो साल से जारी है। अब रैपिड रेल का काम शुरू होने से मिलांज मॉल के सामने सर्विस रोड बंद कर दी है, जिससे गलत साइड से वाहन आ रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मोदीपुरम क्षेत्र में पेड़ों के कटान के अतिरिक्त विद्युत लाइन की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। हाईवे और सर्विस रोड किनारे नाले बने हैं। मिलांज मॉल के सामने नाले को बड़े पाइप डालकर जोड़ा जा रहा है। सर्विस रोड की ओर बने नाले पर पिलर बनाए जाएंगे। इसके लिए हाईवे पर मॉल के सामने सर्विस रोड बंद कर दी है। पहले हाईवे पर जाम के दौरान सर्विस रोड से काफी वाहन निकल जाते थे। फिलहाल सर्विस रोड बंद रहेगी तो लोगों को गलत दिशा से ही निकलना होगा।
विज्ञापन

ग्रेटर पल्लवपुरम निवासी धीरज वाधवा का कहना है कि सर्विस रोड बंद होने से कोहरे के दौरान ज्यादा दिक्कत होती है। जब तक इसे नहीं खोला जाएगा लोगों को समस्या उठानी पडे़गी। वहीं, अक्षरधाम कॉलोनी निवासी विशु माहेश्वरी का कहना है कि हाईवे पर गलत साइड में चलने से खतरा रहता है। सर्विस रोड पर बने दोनों नाले को ज्वाइंट कर जल्द से जल्द सर्विस रोड खोली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल पार्क के सौ से ज्यादा पेड़ों में लगी दीमक
गंगानगर। गंगानगर में दधीचि स्कूल के पास स्थित जोनल पार्क में लगे सौ से ज्यादा पेड़ दीमक लगने के कारण सूखने की कगार पर हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
गंगानगर के जेएफ ब्लॉक निवासी मधुकर कौशिक ने बताया कि गंगानगर में तीन जोनल पार्क हैं। दधीचि स्कूल के पास स्थित पार्क के चारों ओर करीब दो सौ पेड़ लगे हैं, लेकिन इनमें से सौ पेड़ों पर दीमक लग गई है। प्रमोद त्यागी ने बताया कि कई पेड़ों पर तो दस फीट ऊपर तक दीमक पहुंच गई है, जिस कारण ये पेड़ सूखने की कगार पर हैं।
संजू धामा ने बताया कि इसकी शिकायत नगर निगम कार्यालय में की जा चुकी है, लेकिन अभी तक पेड़ों को देखने तक की सुध अफसरों ने नहीं ली। इस संबंध में पार्षद गुलबीर सिंह का कहना है कि पेड़ों में जल्द दवा का छिड़काव करावाया जाएगा। संवाद

राशन की 93 दुकानों के लिए 918 आवेदन
मेरठ। राशन की 93 दुकानों के लिए आए 918 आवेदनों के लिए जल्द ही लॉटरी प्रक्रिया कराई जाएगी। कालाबाजारी के आरोप में दो साल पहले जिले की 184 राशन की दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया था। अन्य क्षेत्र की दुकानों से इन्हें अटैच रखा गया। दिसंबर, 2019 में आपूर्ति विभाग ने इन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की। 91 दुकानें आवंटित भी कर दी गईं। दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होते ही निलंबित कोटेदारों ने न्यायालय में याचिका दाखिल कर दी। अब मामला खत्म होने पर डीएसओ ने शेष दुकानों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। 93 दुकानों के लिए 1108 आवेदन मिले। जांच के बाद 918 आवेदन फाइनल किए गए। डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजा गया है। अनुमति मिलते ही लॉटरी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed