फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicle owner and driver outside, outsiders and brokers found inside, five arrested

Meerut News: हाल-ए-आरटीओ कार्यालय... वाहन मालिक और चालक बाहर, अंदर मिले बाहरी व दलाल, पांच गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicle owner and driver outside, outsiders and brokers found inside, five arrested
कमिश्नर के निर्देश पर सीडीओ, एसपी सिटी ने फोर्स के साथ मारा छापा
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद दुकानों पर ताला लगाकर भाग गए कई आरोपी
बाहरी व्यक्तियों के कार्यालय में अंदर मिलने पर नाराज हुए अधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) पर दलालों ने डेरा डाला हुआ है। दलालों की सक्रियता की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को कमिश्नर ह्षिकेश भास्कर यशोद के निर्देश पर आरटीओ कार्यालय पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने कार्यालय में दाखिल होकर गेट अंदर से बंद कर पांच दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुलफाम, मोहम्मद राशिद, कमलदीप, विशाल गौतम व शानू कुमार के रूप में हुई है।
बाहरियों के प्रवेश पर रोक के बावजूद कार्यालय के अंदर कई बाहरी व दलाल मिले। कई आरोपी अपनी दुकान पर ताले लगाकर भाग गए। जबकि अपना काम कराने आए कई वाहन मालिक व चालक कार्यालय के बाहर खड़े थे। इससे पहले भी यहां दलालों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन ने कार्यालय में गाड़ी रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर, फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जैसी सुविधा के लिए खिड़की खोली हुई है। बाहरी किसी भी व्यक्ति को कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। आरटीओ कार्यालय में दलालों की सक्रियता की लगातार शिकायत मिलती हैं। आलाधिकारियों के निर्देश पर आरटीओ प्रशासन ने कार्यालय में प्रवेश के लिए केवल एक ही गेट खोला है। इसके बावजूद यहां दलालों व बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं रुक पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह संभागीय परिवहन कार्यालय पर छापा मारा। उन्होंने कार्यालय में प्रवेश करते ही गेट बंद करा दिए, ताकि वह कार्यालय के अंदर से बाहरी लोगों को पकड़ सकें। अफसरों की टीम ने बाहरी पांच लोग जिनके हाथों में कागजात भी थे, उनको पकड़ लिया और नौचंदी थाना पुलिस को सौंप दिया।
सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम में गए थे अधिकारी
हालांकि पकड़े गए लोगों ने अपना स्वयं का काम कराने की बात कही। इसके बाद अधिकारियों ने संभागीय परिवहन कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। कार्यालय में मौजूद मिले राजस्व निरीक्षक राहुल शर्मा से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बाहरी लोगों के प्रवेश पर नाराजगी जताई। कार्रवाई के दौरान आरटीओ प्रशासन, आरटीओ प्रशासन और एआरटीओ चौ. चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में थे।
-------
गिरफ्तार आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा
आरआई राहुल शर्मा की ओर से नौचंदी थाने पर गिरफ्तार किए गए पांच लोगों गुलफाम, मोहम्मद राशिद निवासीगण गांव महल और कमलदीप, विशाल गौतम व शानू कुमार निवासीगण गांव कसेरू बक्सर के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।


दलाल कर रहे कमाल, एक बार आओ काम कराओ
मेरठ। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में अधिकारियों को जानकारी मिली है कि आरटीओ कार्यालय पर आम व्यक्ति को डीएल बनवाने, रजिस्ट्रेशन कराने आदि अन्य कामों के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन आरोपी दलाल दावा करते हैं कि उनके पास आने के बाद उन्हें चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक बार आने पर ही वह काम करा देंगे। इससे पता चलता है कि आरोपियों की किसी न किसी अधिकारी से भी साठगांठ हैं।


सीडीओ नूपुर गोयल ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आरटीओ कार्यालय पर छापे की कार्रवाई की। अंदर पांच लोग काफी दस्तावेज लिए मिले, जिन्हें नौचंदी पुलिस के हवाले किया गया है।



------
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पांचों के खिलाफ आरआई की ओर से नौचंदी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed