फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicle crushed the people returning from Ganga Barrage, death on the spot

गंगा बैराज से लौट रहे बाइक सवारों को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Wed, 24 Jan 2018 09:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Vehicle crushed the people returning from Ganga Barrage, death on the spot
हादसे में दो की मौत

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव शिवपुरी के निकट गंगा बैराज से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन कुचलकर फरार हो गया। घटनास्थल पर ही दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों गांव पुट्ठी के निवासी थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पढ़ें : हादसा : पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के चचेरे भाई समेत दो की मौत, कई घायल
विज्ञापन


रामराज थानाक्षेत्र के गांव पुट्ठी निवासी चौधरी रणवीर सिंह (55) पुत्र महेंद्र सिंह गांव के साथी अलीहसन उर्फ रसगुल्ला (60) पुत्र मसीता के साथ एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए बुधवार को गंगा बैराज पर गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे बैराज से लौटते समय हाईवे पर गांव शिवपुरी के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों हाईवे पर गिर गए। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन चालक ने दोनों को कुचल दिया और फरार हो गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह और रामराज एसओ आनंद प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी देर तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी। बाद में मौके से अलीहसन का मोबाइल मिला तो पुलिस ने पूछताछ कर मृतकों की शिनाख्त की। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन थाने पहुंचे। चौधरी रणवीर सिंह के पुत्र गौरव ने दुर्घटना की तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुर्घटना की जानकारी पर पुट्ठी गांव में शोक की लहर है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे का यातायात प्रभावित
सड़क हादसे का कारण हाईवे में गड्ढे बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना था कि हाईवे के गड्ढ़े नहीं भरे गए तो इस तरह की दुखद दुर्घटनाएं संभावित हैं। दोनों मृतकों के कुचले गए अवशेषों को पुलिस ने लोगों की मदद से सड़क से खुरच कर एकत्र किया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय जाम की स्थिति भी बनी, जिसे पुलिस ने शव उठाने के बाद सुचारु कराया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed