{"_id":"61fedce1e911c701964d3b07","slug":"vasu-taliyan-surrender-in-court-in-gopal-murder-case-meerut-news-mrt5759571183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी वासु तालियान का कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी वासु तालियान का कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी वासु तालियान का कोर्ट में सरेंडर
मेरठ। सरधना के कुशावली गांव निवासी गोपाल की हत्या का मुख्य आरोपी वासु तालियान शनिवार को खुद ही कोर्ट में पेश हो गया। पुलिस को चकमा देकर आरोपी कोर्ट में पहुंचा और सरेंडर होकर जेल चला गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेेने की तैयारी कर रही है।
कुशावली गांव निवासी विनोद का बेटा गोपाल 31 जनवरी को सरधना में कोचिंग के लिए आया था। लौटते समय गोपाल पर शानू मलिक, शाहनवाज, वासु तालियान, जुबेर और कैफ ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें गोपाल की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने शानू और शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक गर्लफ्रेंड को लेकर चल रहे विवाद में गोपाल की हत्या की गई थी।
इसमें मुख्य आरोपी वासु तालियान निवासी छुर सरधना था। इसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस को चकमा देकर वासु तालियान कोर्ट में पेश हो गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।