फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vasooli par dhyaan

वसूली पर ध्यान, जाम से हो रहे हलकान

Tue, 04 Oct 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 04 Oct 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
vasooli par dhyaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 ट्रैफिक पुलिस वसूली लक्ष्य पूरा करने के चक्कर में शहर में लग रहे जाम पर ध्यान नहीं दे रही है। आए दिन लोग जाम से जूझ रहे हैं। सोमवार को भी बेगमपुल, बच्चा पार्क, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, दिल्ली रोड पर जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस का ध्यान जाम खुलवाने से ज्यादा चालान काटने में रहा।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होने से पहले ही पुलिस अधिकारियों ने शहर को जाम मुक्त कराने के दावे किए थे। रोज लगने वाली पैंठ, अतिक्रमण के कारण यह दावे फेल साबित हो रहे हैं। इस बीच लखनऊ से ट्रैफिक पुलिस को एक माह का विशेष अभियान चलाकर मेरठ से 75 लाख रुपये वसूलने का लक्ष्य दे दिया गया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने से ज्यादा लक्ष्य पूरा करने पर ध्यान देने में जुट गई। सोमवार को जीरो माइल से लालकुर्ती पैंठ बाजार तक भीषण जाम लग गया। लोगों को यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। बेगमपुल पर तैनात एक सिपाही और होमगार्ड जाम के सामने बेबस नजर आए। जबकि कुछ दूरी पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान काटने में लगी रही। रेलवे रोड चौराहे से मेट्रो प्लाजा तक वाहनों कीं लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों को एक किमी की दूरी पार करने में आधा घंटे से ज्यादा समय लग गया। वहीं घंटाघर से छतरी वाला पीर, खैरनगर, बच्चा पार्क चौराहा और ईव्ज पर भी लोग घंटों जाम से जूझे। कचरही पुल, ईव्ज चौराहे से अंबेडकर चौराहा पर भी ऐसा ही हाल रहा। वहीं स्कूल के बच्चों के वाहन भी जाम में जूझते रहे।
विज्ञापन


पैंठ के कारण रेंगते रहे वाहन
हापुड़ अड्डा से इंदिरा चौक तक साप्ताहिक पैंठ लगने से दिनभर वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिस एक स्थान पर जाम खुलवाती तो दूसरे स्थान पर जाम लग जाता। कई स्कूलों के बच्चे भी जाम में फंसे रहे। गर्मी के कारण उनका बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


240 वाहनों के काटे चालान
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में दो दिन में 240 वाहन के चालान काटे। पुलिस ने एक अक्तूबर को 11, 700 और दो अक्तूबर को 18, 700 समन शुल्क वसूला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed