{"_id":"679e71b4c57383a122078bcb","slug":"vasant-panchami-today-kites-will-fly-in-the-sky-more-than-500-marriages-will-take-place-in-the-city-meerut-news-c-14-1-mrt1002-771931-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वसंत पंचमी आज...आकाश में लहराएंगी पतंगें, शहर में होंगी 500 से ज्यादा शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वसंत पंचमी आज...आकाश में लहराएंगी पतंगें, शहर में होंगी 500 से ज्यादा शादियां
विज्ञापन
सुनील कैथवास.....खैर नगर में पतंग की खरीदारी करते लोग
मेरठ। वसंत पंचमी पर रविवार को आकाश में नीली, पीली, हरी, सफेद, लाल, काली रंग की पतंगें लहराएंगी। छुट्टी का दिन होने के कारण सरकारी, प्राइवेट कर्मचारी, उद्यमी, व्यापारी अपने परिवार के साथ पतंगबाजी करेंगे। वहीं, अबूझ मुहूर्त में 500 से अधिक शादियों सहित अन्य मांगलिक कार्य होंगे।
शुक्रवार की रात से ही शनिवार दिनभर खैरनगर सहित अन्य बाजारों में पतंगों की जमकर खरीदारी हुई। सदर सहित पुराने शहर में पूर्व के वर्षों से ही रात्रि भर पीली पतंग उड़ाई जाती हैं। इस बार शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम और गंगानगर में भी रात्रि में पतंगबाजी की गई। खैरनगर के पतंग व्यापारी अंकुर ने बताया कि लोगों में पतंगबाजी को लेकर जबरदस्त उत्साह है। 9 से 16 तार के मांझे खरीदे जा रहे हैं। शहर में 300 से अधिक स्थाई और अस्थाई दुकानें खोली गईं। पतंगों की कीमत में भी इस बार पूर्व के वर्ष के मुकाबले 200 रुपये प्रति सैकड़ा तक का इजाफा हुआ है।
--
सज गए स्टेज और मंडप, आज खूब होगा धूम-धड़ाका
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को शहर में 500 से अधिक विवाह समारोह होंगे। होटलों और रेस्टोरेंटों में वसंत पंचमी पर येलो थीम पर समारोह की तैयारी की गई है। सन डाउन वेडिंग के बीच पूरे दिन पतंगबाजी की भी तैयारी की गई है। विवाह आयोजन में भी एक तरफ ग्राउंड में वरमाला हो रही होगी और दूसरी तरफ ग्राउंड में रिश्तेदार और बच्चे पीली पतंग उड़ाते दिखेंगे। यह नजारा बिजली बाईपास पर देखने को मिलेगा। विवाह संचित गोयल और नीति का होगा। अन्य विवाह आयोजनों में मंडप को पीले फूलों से सजाया जाएगा। स्टेट पर भी पीले थीम पर सजावट की गई है। विवाह आयोजनों में वसंत की झलक दिख रही है। रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण सभी रिश्तेदार भी विवाह कार्यक्रम में शामिल हो पाएंगे। शहर में 200 बैंड वालों के पास 500 चढ़त और घुड़चड़ी आदि के लिए पहले से बुकिंग है। देहात से भी बैंड वालों को शहर में बुलाया गया है। मुकेश धानक ने बताया कि आज दिन में घुड़चढ़ी और रात्रि में चढ़त होगी।
विज्ञापन
वहीं, विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों ने अलग-अलग आयोजनों के लिए अलग ड्रेस तैयार कराई हैं। मैचिंग ड्रेस का क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। ड्रेस से लेकर स्टेज और विवाह थीम भी मैच की गई है। दुल्हा और दुल्हन पक्ष ने अलग अलग रंग की पगड़ी पहन रहे हैं।
- 12 से 24 लाख रुपये तक के वाहनों की हुई बिक्री
- वसंत पंचमी से पूर्व ही शहर में विवाह आयोजन के लिए वाहनों की खूब खरीदारी हुई। इस मौके पर 12 से 24 लाख रुपये तक के वाहनों की बिक्री हुई है। इस बार वसंत पंचमी के लिए 300 वाहनों की बिक्री हुई। ऑटोमोबाइल डीलर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि मारुती, हुंडई, किया, महिंद्रा के वाहनों की अधिक बिक्री हुई है।
वसंती में खिल उठे फूल
- फूल मंडी भी वसंत पंचमी पर चमक रही है। बाजार में गेंदा, गुलाब, लिली, ऑर्गेट, जैसमिन सहित फूल पहुंच रहे हैं। गेंदा और गुलाब के अलावा अन्य फूलों की भी खेती मेरठ में हो रही है। ऑरगेट की वरमाला भी सर्वाधिक मांग है।