फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vartiyo ne jal me khde hokar ki surya ki upasna

व्रतियों ने जल में खड़े होकर की सूर्य की उपासना

Wed, 14 Nov 2018 02:37 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 14 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
vartiyo ne jal me khde hokar ki surya ki upasna
मेरठ न्यूज
 लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन मंगलवार की शाम भक्तों ने 36 घंटे केनिर्जला उपवास के साथ गगोल सरोवर सहित शहर में एक दर्जन स्थानों पर जल में खड़े होकर विधि विधान केसाथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। काफी व्रतियों ने अपने अपने घरों की छतों पर भी अस्थायी कुंड बनाकर, उसमे भरे पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया। सभी स्थलों पर ढोल-नगाड़े बजे और आतिशबाजी की गयी। महिलाओं ने लोक गीत गाकर छठ मईया को मनाया। चौथे दिन आज बुधवार की सुबह छठ व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही महापर्व छठ सम्पन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

   मंगलवार को महापर्व छठ के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को दिन में व्रती अपने घरों पर छठ का प्रसाद बनाने में जुटीं रहीं। ठेकुआ, चावल के लडडू के अलावा चढ़ावे के लिए लाए गए साँचा और फल भी छठ प्रसाद के रूप में रहे। शाम केसमय बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया गया। व्रती महिलाएं एवं पुरुष परिवार केअन्य सदस्यों सहित छठ के गीत गाते हुए गगोल सरोवर, रामताल वाटिका, उदय सिटी फव्वारा, गंगानगर, जेलचुंगी, जागृति विहार, गांधी आश्रम आदि पर बनाए गए स्थाई और अस्थाई कुंडों पर पहुंचे। सभी छठ व्रतियों ने पूजा की प्रसाद सामग्री सजायी। व्रती महिलाएं हाथों में पूजा का सामान लेकर सूर्य की तरफ मुंह करके जल में खड़ी हो गयी। व्रती महिलाएं भगवान सूर्य की आराधना कर रही थी। वहीं कुछ महिलाएं मईया केगीत गा रही थी। डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने परिवार और मित्रों के साथ जल और दूध का अर्घ्य दिया गया। इस दौरान जहां बच्चे आतिशबाजी करते रहे वहीं ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते नजर आए।
विज्ञापन


उगते सूर्य को अर्घ्य देकर और प्रसाद से खोला जाएगा व्रत
- कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ व्रती सुबह उसी जगह पर पुन: इकट्ठा होंगे। जहाँ उन्होंने मंगलवार की शाम को अर्घ्य दिया था। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास कच्चे दूध का शरबत पीकर तथा थोड़ा प्रसाद खाकर पूर्ण हो जाएगा। इसके साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ सम्पन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहा मेले जैसा माहौल
- छठ महापर्व पर सूर्य को अर्घ्य देते समय गगोल सरोवर, गंगानगर, उदय सिटी, रामताल वाटिका, गांधी आश्रम, जेल चुंगी, जागृति विहार में पूजा स्थलों पर मेले जैसा माहौल रहा।

महिलाओं ने दिया डूबते सूर्य को अघ्र्य
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो  
मोदीपुरम । पल्लवपुरम फेज दो स्थित उदय सिटी कॉलोनी में छठ महोत्सव के तीसरे दिन सूर्य उपासना का पर्व छठ श्रृद्धा पूर्वक मनाया गया। छठ घाट की पूजा अर्चना का शुभारंभ स्थानीय समाजसेवियों द्वारा किया गया। समिति के संरक्षक कार्तिकेय मेथिल ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर उदय सिटी फव्वारा ताल में श्रृद्धालुओं ने पानी में खड़े होकर मंगलवार की संध्या पर पूजा अर्चना की। मुख्य व्रतियों में चांद देवी, आरती झा, ज्योति, साधना, ललिता देवी, मिकू मिश्रा, मीणा सिंह, रामप्रवेश यादव, विपिन कुमार झा, रिंकू झा, संगीता यादव, डा. नेहा झा, रुबी चौधरी, राधवेंद्र, अनिता, सत्या, नीता, मंजू, पुष्पा, कंचन झा, कोमल झा, अनुपमकरण, कुसुम देवी, कुमकुम मिश्रा, नीलिमा झा रही। इस दौरान दीपक ठाकुर, रोहित चौधरी, संजीव झा, आलोक मिश्रा, आलोक रवि, ब्रजेश झा, विदेशी, गिरीजानंद झा, दिनकर यादव, विपिन झा, संजीव मिश्रा, सुमित कांत झा, अजय करण, संजय सिंह, सुनील मिश्रा, करुणेश सागर, अभिषेक झा, अभिषेक सिंह, डा. पदमनाभ, अनुज चौहान, प्रमोद शर्मा, भगतीनाथ झा, राजू झा, ललित पिंडारुच आदि मौजूद रहे।  

छठ पूजन में भजन संध्या का आयोजन  
फोटो समाचार  
मोदीपुरम।  पल्लवपुरम फेज दो पर पानी की टंकी पर छठ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष भोगेंद्र झा ने बताया कि पंडित प्रेमचंद झा ने सूर्य देवा को संध्या अर्घ्य दिलाया। शाम के समय भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया, पंडित विजय शर्मा ठेकेदार, डा राजीव भारद्वाज, पार्षद विक्रांत ढाका, अशोक मिश्रा, विनय कुमार, रामानंद यादव, ललन झा, अवधेश मिश्र, संजय सिंह, अशोक मिश्रा, प्रदीप वर्मा, किशन कुमार किशनी आदि मौजूद रहे।


ढूबते सूर्य को अर्ध्य देकर की छठ पूजा
गंगानगर। आई ब्लॉक स्थित मंदिर में छठ पूजा का आयोजन किया गया। व्रतियों ने मंदिर में बने कुंड में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नत मांगी। स्थानीय निवासी पवन यादव ने बताया कि यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ मैया की पूजा करने आते हैं। पूजा के दौरान परमहंस यादव, आरके यादव, रामब्यास सिंह, हरिकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed