{"_id":"5bf9a899bdec22416c13db31","slug":"varsik-khel-mhotsav-me-khiladiyo-ne-dikhaya-dum","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
amarujala
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजत जयंती पर बच्चा पार्क स्थित आॅल सेंट स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डीईबी सचिव अविनाश चंद रहे। विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय व कम्यूनिकेशन सचिव आशीष पाल रहे। प्रधानाचार्य डॉ. डी अगस्टीन ने स्वागत किया। खेल प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट, योगा व स्वागत नृत्य कर शानदार प्रस्तुति दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय ने अभिभावकों को प्रेरणात्मक संदेश दिया। प्रतियोगिता में बेस्ट स्पोर्ट्स ट्राफी मैथ्यू हाउस व बेस्ट हाउस की ट्राफी लयुक हाउस ने जीती। बेस्ट एथलीट बालक वर्ग में आकिब, अलमास, जुनैद, नबील, शैफाल, उजैफ व बालिका वर्ग में आलिया कुरैशी, जाह्नवी, शबनून, अलीशा खान रहे।
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित आरएन इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ एसपी देहात राजेश कुमार और चेयरमैन राजेश मित्तल, दिप्ती मित्तल प्रधनाचार्य एपी शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें आगे लाना चाहिए। केजी विंग और नर्सरी के बच्चों ने बम बम भोले चंदा चमके और शारीरिक व्यायाम पर आधारित नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वार्षिकोत्सव की थीम गूंज रही। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान राका गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कोरियोग्राफर विनोद ने कार्यक्रम को सफल बनाया।