फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   varchasv ki larai

वर्चस्व की लड़ाई में मारा शाहबाज

Thu, 02 Jun 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
varchasv ki larai
युवक की हत्या पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
 शाहबाज उर्फ शैरी चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नामजदगी के आधार पर पुरानी रंजिश में मर्डर नहीं हुआ। हत्या के पीछे अपराधियों में वर्चस्व की लड़ाई का मामला सामने आया है। शैरी को फोन करके बुलाया, पीटा और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस मामले में शोएब और साकिब निवासी आशियाना कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। शोएब गाजियाबाद निवासी नेहा वर्मा की हत्या में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक शोएब ने बताया कि शैरी की कई अपराधियों से दुश्मनी हो गई थी। वह सीसीएसयू के छात्रों के साथ इलाके में घूमकर दबंगई करता था। जिसके चलते हमने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इस वारदात में एक महिला को भी शामिल किया गया, जोकि शैरी की करीबी बताई गई।
विज्ञापन


सात युवक थे मौके पर
मंगलवार को फोन करके शाहबाज को किदवईनगर बुलाया गया। एक स्कूल के पास खडे़ होकर शैरी, शोएब, साकिब समेत सात युवक बातचीत कर रहे थे। युवकों ने एक साथ घूमने को कहा, जिस पर शैरी ने इंकार किया। उसके बाद शोएब ने अपने साथियों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। शैरी बार-बार धमकी देता रहा कि वह उनको नहीं छोड़ेगा। जिस पर उसको तीन गोलियां मारी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थप्पड़ का बदला हत्या
शोएब और शैरी कभी दोस्त हुआ करते थे। शोएब ने बताया कि शैरी ने डेढ़ साल पहले सबके सामने उसे थप्पड़ मारा था। जिसके बाद इलाके में उसकी दबंगई कम हो गई। तेजी से शैरी का दबदबा इलाके में बढ़ने लगा। जिसको लेकर अन्य कई युवक परेशान थे। शैरी कातिलाना हमले में जेल गया था। जहां शैरी और शोएब में मारपीट हुई थी।

एक तीर से दो निशाने
इस हत्याकांड की पटकथा किदवईनगर के शोएब, साकिब और सोनू ने रची। पुलिस के मुताबिक शैरी के जितने भी दुश्मन थे, सबको इन तीनों ने जोड़ लिया था। शोएब ने बताया शैरी के किदवईनगर निवासी एक युवती से संबंध थे। युवती के भाई को भी उन्होंने जोड़ लिया था।

पार्षद का तहरीर में डबल गेम
सीओ कोतवाली कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली के पार्षद आरिफ ने डबल गेम खेलने की कोशिश की। हमदर्दी जताकर पार्षद ने शैरी की हत्या में अपने विरोधी पक्ष के लोग फईक, सईक, नईम समेत छह के खिलाफ तहरीर दिलवाई थी। पुलिस ने असली आरोपी शोएब और साकिब के नाम बताए तो उसने दोबारा तहरीर दिलवाकर उनके नाम भी शामिल कराए। पार्षद की निजी रंजिश से इस हत्याकांड का कोई लेना-देना नहीं है।

छात्र बोले, इंसाफ मिले
शाहबाज छात्रनेता नहीं था, लेकिन सीसीएसयू के छात्रनेताओं के संपर्क में जरूर था। विवि में धरना प्रदर्शन हो या एसएसपी ऑफिस पर हंगामा करना हो। सभी मामलों में छात्रों के साथ शैरी मौजूद रहता था। उसकी हत्या के बाद छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने अधिकारियों से असली कातिलों की गिरफ्तारी करने की मांग की।

कामरान से लिया पिस्टल
पुलिस के मुताबिक शोएब ने बताया कि वे आशियाना कॉलोनी के कामरान से पिस्टल लेकर आए थे। मारपीट करते समय शैरी धमकी देने लगा कि वह उनको देख लेगा। जिस पर उन्होंने उस पर गोलियां बरसा दी थीं।
युवती से पूछताछ
पुलिस ने बताया कि शैरी से जुड़ी बताई गई युवती से पूछताछ में उसका हत्या से कोई संबंध अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हुआ है।  


चश्मदीद भी है, आज करेंगे खुलासा
एसपी सिटी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इस हत्याकांड के दो आरोपी और चश्मदीद पुलिस के कब्जे में है। हत्या के पीछे अवैध संबंध या अपराधियों के वर्चस्व की लड़ाई का मामला है। रात भर आरोपियों से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बृहस्पतिवार को इसका खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed