फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   varansi. saharanpur and agra hostle enter in semifinal

कबड्डी चैंपियनशिप : वाराणसी, सहारनपुर और आगरा छात्रावास सेमीफाइनल में

Sat, 28 Sep 2019 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
varansi. saharanpur and agra hostle enter in semifinal
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय 43वीं सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को कांटे के मुकाबले खेले गए। लीग मैचों में बस्ती ने वाराणसी को एक तरफा मुकाबले में 0-21 से हराया। आजमगढ़ ने अयोध्या को 02-26 से हराया। मेरठ ने गोरखपुर को 12-24 से शिकस्त दी। आगरा छात्रावास ने लखनऊ को 08-28 से हराया। चित्रकूट धाम ने मुरादाबाद को 06-27 से हराया। आगरा ने विंध्याचल को 26-27 से मात दी। वाराणसी ने अयोध्या को 20-02 से हराया। आजमगढ़ ने बस्ती को 27-02 से हराया। आगरा छात्रावास ने गोरखपुर को 28-07 से हराया। आगरा ने चित्रकूट को 22-02 से हराया। मेरठ ने लखनऊ को 21-07 से हराया। विंध्याचल ने अयोध्या को 22-04 से हराया। सहारनपुर ने कानपुर मंडल को 10-01 से हराया। क्वार्टर फाइनल में वाराणसी ने प्रयागराज को 15-02 से मात दी, सहारनपुर ने आगरा को 28-10 से और आगरा छात्रावास ने विंध्याचल को 26-06 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मेरठ का क्वार्टर फाइनल मैच चित्रकूट के साथ खेला जाएगा। शुक्रवार को प्रतियोगिता के दौरान उप्र कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव सतेंद्र सिंह, टेक्निकल चेयरमैन सुरेश कुमार, अजय शर्मा, रामपाल सिंह, कोपेंद्र सिंह, राहुल तोमर, पीके पांडेय, शराफत अली, मौ. अकरम, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। जिसके मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed