{"_id":"6aa40c8f27109deb4e00fcac","slug":"vaniya-cricket-academy-and-step-to-success-won-their-matches-meerut-news-c-72-1-mct1009-159239-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वानिया क्रिकेट एकेडमी और स्टेप टू सक्सेस ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वानिया क्रिकेट एकेडमी और स्टेप टू सक्सेस ने जीते मैच
विज्ञापन
अचीवर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घाट रोड श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी व पंचवटी में चल रहे अचीवर्स क्रिकेट कप में शुक्रवार को दो मैच हुए। इसमें वानिया क्रिकेट एकेडमी और स्टेप टू सक्सेस क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच हुआ।
पहले मैच में वानिया क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 223 रन बनाए। इसमें शुभांकर ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और 92 रनों की पारी खेली। प्रतीक तोमर ने भी 72 रनों की शानदार पारी खेली। ग्लोरी एकेडमी के गेंदबाज दिवंकर सैनी 4, सूर्यांश ने 3 व विराट ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लोरी एकेडमी की टीम 36.5 ओवर में मात्र 110 रनों पर सिमट गई। इसमें विराट ने 50 रन नॉट आउट बनाए। देवांश ने भी 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वानिया एकेडमी के गेंदबाज मोहम्मद शमी प्रखर बिश्नोई व प्रतीक तोमर ने दो-दो विकेट लिए। वानिया एकेडमी ने 113 रन से मैच को जीता। प्लेयर ऑफ द मैच शुभांकर व फाइटर ऑफ द मैच दिवाकर सैनी रहे।
दूसरे मैच में युवा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाए। शिवराज ने 16, देव शर्मा ने 15 रन बनाए। स्टेप टू सक्सेस के गेंदबाज विराट, वासु, सनी व युग ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेप टू सक्सेस एकेडमी की टीम ने 31.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 101 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें तुषार ने नाबाद 38 व देव ने 37 रन बनाए। युवा एकेडमी के गेंदबाज समर गोयल ने 2 व अभिमान, नमन ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच युग चपराना व फाइटर ऑफ द मैच समर गोयल को कोच मोहित सोमपाल व आयोजक उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।