फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vandana started playing sports from Meerut itself, many memories are associated with it

Meerut News: वंदना ने मेरठ से ही की थी खेल की शुरुआत, जुड़ीं हैं कई यादें

Wed, 02 Apr 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vandana started playing sports from Meerut itself, many memories are associated with it
मेरठ। भारतीय महिला हाॅकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने मंगलवार को संन्यास ले लिया। उन्होंने मेरठ से ही अपने हॉकी कॅरिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने एनएएस काॅलेज स्थित महिला हाकी एकेडमी में शुरुआती प्रशिक्षण लिया। हॉकी कोच प्रदीप चिन्योटी ने उन्हें प्रशिक्षण दिया था। इसके बाद में जिला और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के चलते उनका चयन लखनऊ हास्टल के लिए कर दिया गया था। टोक्यो ओलंपिक में भी जब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार हैट्रिक ली थी तब मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में उनका खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया था।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों के लिए खोली राह
- कोच प्रदीप चिन्योटी ने कहा कि वंदना ने महिला हाकी में खिलाड़ियों के लिए राह खोली है। वह महिला खिलाड़ियों की रोल माॅडल बनी हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है वह मेरठ आकर खिलाड़ियों को जरूरी टिप्स देती रही हैं और उनका हौसला बढ़ाती हैं।
विज्ञापन


शानदार खिलाड़ी रहीं वंदना
जिला हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल ने कहा कि वंदना शानदार खिलाड़ी रहीं हैं। मेरठ से उनका प्यार हमेशा बना रहा। उनसे प्रेरणा लेकर आज महिला खिलाड़ी लगातार हाॅकी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना कटारिया का कॅरिअर
32 वर्ष की वंदना 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ भारतीय महिला हॉकी में सबसे अधिक कैप्ड खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपने इंटरनेशनल कॅरिअर में 158 गोल किए हैं। अपने लगभग 15 साल के कॅरिअर के दौरान, कटारिया ने दो ओलंपिक गेम्स (रियो 2016, टोक्यो 2020), दो एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप (2018, 2022), तीन राष्ट्रमंडल खेलों (2014, 2018, 2022) और 3 एशियाई खेलों (2014, 2018, 2022) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके जबरदस्त खेल की बदौलत टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (2016, 2023) और एफआईएच हॉकी महिला राष्ट्र कप (2022) में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed