फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Valmiki procession postponed following the passing of a young fellow member; *Satsang* and *Bhandara* to be held at the temple.

Meerut News: युवा साथी के निधन पर वाल्मीकि शोभायात्रा स्थगित, मंदिर में होगा सत्संग और भंडारा

Sun, 04 Oct 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Valmiki procession postponed following the passing of a young fellow member; *Satsang* and *Bhandara* to be held at the temple.
वाल्मीकि जयंती को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद वाल्मीकि समाज के लोग स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष कस्बे में निकलने वाली वाल्मीकि शोभायात्रा इस बार स्थगित रहेगी। रविवार को वाल्मीकि समाज की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। समाज के युवा साथी शुभम के सड़क हादसे में आकस्मिक निधन के चलते इस वर्ष शोभायात्रा नहीं निकालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


बैठक रामपाल वैद्य की अध्यक्षता में हुई। वक्ता रामानंद ने कहा कि कुछ दिन पहले युवा साथी शुभम का सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से समाज में शोक का माहौल है। इसी के चलते इस वर्ष शोभायात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। विशाल गहलौत ने बताया कि शोभायात्रा के स्थान पर मंदिर परिसर में सत्संग और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नरेश छजलाने ने कहा कि कार्यक्रम के लिए केवल समाज के लोगों से ही चंदा एकत्र किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यक्रम में किसी बाहरी अतिथि को आमंत्रित नहीं किया जाएगा और महर्षि वाल्मीकि जयंती सादगी व औपचारिक रूप से मनाई जाएगी। बैठक में राजेश जीनवाल, अशोक वैद्य, नरेश टांक, संजय जीनवाल, अक्षय टांक, ज्ञानचंद, भीकम, अनमोल पूर्वा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed