{"_id":"5a83f5cb4f1c1b387b8b6654","slug":"valentine-day-special-here-you-will-find-a-favorite-gift-express-your-love-with-beautiful-gifts","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे स्पेशल: यहां मिलेगा मनपसंद गिफ्ट, खुद जान लीजिए उपहारों की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे स्पेशल: यहां मिलेगा मनपसंद गिफ्ट, खुद जान लीजिए उपहारों की कीमत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे गिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन-डे पर खूबसूरत उपहार से अपने प्यार का इजहार करें। चाहने वालों को उनकी मनपसंद का गिफ्ट दें। बाजार में एक से बढ़कर एक उपहार मौजूद हैं। मंगलवार को शहर के सभी बाजारों में युवाओं की भीड़ नजर आई। शादियों के सीजन ने भी बाजार की रौनक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पढ़ें : Valentine day 2018: कपल्स के लिए होटलों में खास तैयारी, छूट भी मिलेगी
विज्ञापन
आबूलेन स्थित आर्चीज गैलरी पर सुबह से ही चहल पहल शुरू हो गई। युवाओं को आकर्षक करने के लिए विशेष गिफ्ट मंगाए गए हैं। मेड इन इंडिया और मेड इन चाइना के गिफ्ट भी हैं। इलेक्ट्रानिक ब्राकन हार्ट को छूते ही प्यार का संदेश आता है। यह ग्राहकों को खासा पसंद आ रहा है, जिसकी कीमत दो हजार रुपये है।
विज्ञापन
कपल के लिए स्पेशल उपहार
हार्ट फार लव को स्पेशल कपल के लिए तैयार कराया जा रहा है। जिसकी कीमत आठ सौ रुपये से 25 सौ तक रखी गई है। इसकी खास बात है दो बड़े दिल बनाये जाते हैं। जिसमें अलग-अलग दिल में पति-पत्नी, मंगेतर या प्रेमी जोड़े अपने फोटो प्रिंट करा रहे हैं।
रेस्टोरेंट और होटलों में भी तैयारी
परतापुर बाईपास सहित शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट्स को वेलेंटाइन डे के मौके पर सजाया जा रहा है। रोमांटिक म्यूजिक के साथ अलग अलग थीम पर होटलों को सजाने की तैयारी चल रही है। कुछ रेस्टोरेंट पर खाने के साथ गुलाब का फूल भी गिफ्ट देने की तैयारी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/