{"_id":"5a82b0344f1c1b9f268b9b9a","slug":"valentine-day-2018-special-preparation-for-couples-in-hotels-will-also-get-discount","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valentine day 2018: कपल्स के लिए होटलों में खास तैयारी, छूट भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine day 2018: कपल्स के लिए होटलों में खास तैयारी, छूट भी मिलेगी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे गिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे के लिए होटल व रेस्टोरेंट भी तैयार हैं। 14 फरवरी के लिए होटलों में विशेष तैयारी की गई है। होटलों में लाल व गुलाबी रंग की सजावट होगी। लाल दिल के आकार के गुब्बारे, कुशन व फूलों के बंच से सजावट रहेगी। साथ ही लविश बुफे के साथ उपहार में टेडीबियर, गुलाब का गुलदस्ता, हार्ट शेप केक दिया जाएगा। होटलों ने वेलेंटाइन डे पर कपल्स के लिए छूट की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन
हार्ट शेप डिश से सजेगा मेन्यू
वेलेंटाइन डे के लिए मेन्यू को भी प्यार का रंग दिया है। मेन्यू में वेलेंटाइन स्पेशल खीर, डेजर्ट, आइसक्रीम रखी गयी है। कॉफी पर हार्ट डिजायनिंग की व्यवस्था रहेगी। सर्विंग के लिए हार्टशेप डिश का प्रयोग किया जाएगा। हार्ट शेप के केक बांटे जाएंगे। दूसरे बेकरी आइटम में हार्ट शेप को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
लाल रंग से सजावट
लाल रंग के गुलाबों व हार्ट से होटल की सजावट की है। कपल के लिए गेम्स रहेंगे। लविश बुफे की व्यवस्था रहेगी। - अमित, फ्रंट ऑफिस मैनेजर होटल कंट्री इन दिल्ली रोड
विज्ञापन
हार्ट शेप में फूड
वेलेंटाइन डे है इसलिए हार्ट के शेप में फूड सर्व करेंगे। बेकरी आइटम को स्पेशली हार्ट शेप में तैयार करा रहे हैं। हार्ट शेप के गुब्बारों से सजावट होगी। - शेखर भल्ला, संचालक ब्रावुरा होटल बाईपास
छूट भी रहेगी खास
कपल डिनर पर 14 प्रतिशत छूट रहेगी। क्योंकि 14 तारीख को वेलेंटाइन होता है लंच में कॉम्पलीमेंट्री हार्ट केक सभी के लिए देंगे। - गौरव नारंग, संचालक क्रोम होटल दिल्ली रोड
गुब्बारों से सजाएंगे
रेड एंड व्हाइट थीम पर पूरे रेस्टोरेंट की सजावट रहेगी। हर कपल को एश्योर गिफ्ट देंगे। इसमें टेडीबियर, चॉकलेट बंच व केक होगा। - प्रदीप पाल हाइफन होटल दिल्ली रोड
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/