{"_id":"58ced8784f1c1be4431a1f3b","slug":"vajpai-meet-to-yogi-for-the-develpoment-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बुलाया गया लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बुलाया गया लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 20 Mar 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
उप्र के मुख्यमंत्री से वार्ता करते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में महंत आदित्यनाथ योगी के शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उनसे मुलाकात की। वाजपेयी ने शहर की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा के साथ हवाई अड्डा निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग रखी। योगी ने सभी मांगों पर शीघ्र ही मुलाकात के लिए आमंत्रित करते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार शाम शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ से मिले। डॉ. वाजपेयी ने मुख्यमंत्री को बधाई देने के बाद मेरठ पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरठ में हवाई अड्डे की मांग बहुत पुरानी है और इसकी जरूरत भी है। सपा सरकार में हवाई अड्डे निर्माण में कुछ अड़चनें रहीं, जिसे अब भाजपा सरकार आने पर दूर करके शीघ्र हवाई अड्डा बनना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सपा सरकार के समय शुरू हुई शहर के विकास के लिए करीब 40 करोड़ के विकास कार्यों की फाइलों को भी याद दिलाते हुए कहा कि उन फाइलों को भी निस्तारित किया जाये।
विज्ञापन
वाजपेयी ने बताया कि शहर में छतरी वाला पीर, घंटाघर आदि क्षेत्र का जो नाला है, उसे पाइप लाइन के भीतर करके सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर आदि निर्माण, सूरजकुंड पर नया सवेरा योजना के तहत अस्पताल, सरदार पटेल कालेज को एक हजार से तीन हजार की क्षमता वाला करने की फाइलें लंबित हैं। महंत आदित्यनाथ ने करीब 50 मिनट की मुलाकात में वाजपेयी की मांगों को सुनने के बाद शीघ्र ही दोबारा मुलाकात करने का निमंत्रण दिया और कहा कि सभी मांगों पर पूरी तरह सकारात्मक कार्रवाई होगी। इस दौरान पूर्व महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, युवा मोर्चा के नेता वेद पांडे, नरेश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन