फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaccination of babies and pregnant women stopped for a month, women are going round the CHC with children

महीनेभर से बंद शिशुओं और गर्भवती का टीकाकरण, बच्चों के साथ सीएचसी के चक्कर काट रहीं महिलाएं

Thu, 03 Jun 2021 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of babies and pregnant women stopped for a month, women are going round the CHC with children
महीनेभर से बंद शिशुओं और गर्भवती का टीकाकरण, बच्चों के साथ सीएचसी के चक्कर काट रहीं महिलाएं
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कोरोना महामारी के चलते सीएचसी पर महीनेभर से शिशुओं का और गर्भवती को होने वाला नियमित टीकाकरण बंद हैं। ऐसे में माताएं बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए परेशान हैं। सक्षम लोग तो मेडिकल स्टोर से महंगी दरों पर टीका खरीद कर बच्चों को लगा रहे हैं, लेकिन गरीबों के लिए यह संभव नहीं है। ऐसे में उनकी सुरक्षा खतरे में है।
बच्चों और गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और अन्य कई प्रकार की घातक बीमारियों से बचाव के लिए सरकार की ओर से निरंतर टीकाकरण कराया जाता है। कस्बे की सीएचसी और क्षेत्र की पीएचसी व सब सेंटरों पर हर बुधवार और पहले व तीसरे शनिवार को टीकाकरण किया जाता है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण यह कार्य प्रभावित हुआ। चार मई से टीकाकरण पूरी तरह बंद है। ऐसे में पात्र महिलाएं अपने शिशुओं को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण देर से होता है तो उन्हें बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। नवजात पोलियो और खसरे जैसी घातक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी का कहना है कि शनिवार से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके संबंध में उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed