{"_id":"5e3341028ebc3e7d586bba82","slug":"vaccination-and-treatment-of-animals-in-fair-mawana-news-mrt466445068","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में पशुओं का टीकाकरण एवं उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में पशुओं का टीकाकरण एवं उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। क्षेत्र के ग्राम सिरजेपुर में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने फीता काटकर किया।
मेले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार द्वारा पशुपालकों को पशुपालन संबंधित जानकारी एवं पशुओं में होने वाली बीमारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधि श्रीवास्तव ने पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि पशुपालक कृत्रिम गर्भाधान एवं समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण कराकर उनमें होने वाली बीमारियों से बचने के साथ पशुधन बीमा योजना का भी लाभ उठा सकते हैं। शिविर में गाय, भैंस, बकरी समेत 381 पशुओं का निशुल्क उपचार एवं दवा दी गई। वहीं, 15 पशुओं की इस तिथि डिफिकल्ट देखते हुए लंबे उपचार की सलाह दी। मेले में पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. विनोद सिंह, सोनू धामा, शेर सिंह, नत्थन, जीतपाल, लोकेश सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं, इस अवसर पर पर ग्राम प्रधान वरुण सिंह, सूरज सोनी अध्यक्ष युवा मोर्चा, धर्मेंद्र बुढ़ाना, प्रदीप मान आदि का विशेष सहयोग रहा।