{"_id":"5df53e8e8ebc3e87c20e4f3e","slug":"v-city-news-mrt4587961188","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित प्रोपर्टी खुद की बताकर ठग लिए 47 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित प्रोपर्टी खुद की बताकर ठग लिए 47 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित प्रॉपर्टी खुद की बात 47 लाख की ठगी
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में एक दंपती ने विवादित प्रॉपर्टी को अपना बताकर उसका सौदा कर दिया और बयाने के 47 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस मामले को लेनदेन का बता रही है।
पुलिस के अनुसार, प्रभातनगर निवासी पुनीत चावला और जितेश चावला ने आबूलेन क्षेत्र की 186 वर्ग गज की प्रॉपर्टी का सौदा निधि अरोड़ा, पति दीपक अरोड़ा और निधि के पिता सुशील मल्होत्रा से 97 लाख रुपये में किया था। चावला भाइयों ने 47 लाख रुपये बयाने के तौर पर चार चेक व 17 लाख रुपये कैश दिए। चावला बंधुओं का कहना है कि सौदे के समय दीपक व पत्नी निधि ने प्रॉपर्टी को अपना बताते हुए बेचने की बात कही थी। बताया था कि प्रॉपर्टी पर कोई विवाद नहीं है और वह उसके एकमात्र स्वामी हैं।
चावला भाइयों का आरोप है कि उक्त प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे है और 6 दिसंबर को निपुण अरोड़ा पुत्र यशपाल अरोड़ा की ओर से एक नोटिस उन्हें भेजा गया है। बताया गया कि प्रॉपर्टी के तीन वारिस हैं। प्रॉपर्टी विवादित है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुनीत और जितेश जब नोटिस लेकर दीपक अरोड़ा व उसकी पत्नी निधि से मिले तो उन्होंने गाली-गलौज की और बयाने के रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि चावला भाइयों की ओर से तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेनदेन का है। मामले की जांच की जा रही है।