{"_id":"5c32c83ebdec22570b2fdc8c","slug":"uttar-pradesh-sexual-harassment-victim-in-shamli-set-ablaze-for-refusing-to-compromise","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला झुलसी, पीड़िता के पति और आरोपियों पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला झुलसी, पीड़िता के पति और आरोपियों पर गंभीर आरोप
Mon, 07 Jan 2019 09:02 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Jan 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर फैसले का दबाव बना रहे थे।
समझौते से इंकार करने पर आरोपी पक्ष के दो लोगों ने घर में घुसकर उसके शरीर पर केरोसिन छिड़ककर झुलसाया है। उधर, पुलिस ने दावा किया है कि महिला गर्म दूध गिरने से झुलसी है। महिला के पति ने ही खुद पुलिस को ये बयान दिए हैं, जिसकी वीडियो रिकॉडिँग भी उनके पास है।
कैराना के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 23 नवंबर को उसके साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया था, जिसमें एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
इस केस में उसके 164 के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की, जिस कारण वे लोग उन पर फैसले का दबाव बनाते रहे। उन्हें रुपयों का प्रलोभन के साथ धमकाया भी जा रहा था।

महिला का आरोप है कि उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि शनिवार शाम को गैंगरेप के आरोपी पक्ष के दो लोगों ने घर में घुसकर उसके शरीर पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की,
जिसमें झुलस गई। महिला ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर कैराना भगवत सिंह ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर मिली है, लेकिन घर में घुसकर जलाने की घटना गलत है। वो दूध गिरने से मामूली रूप से झुलसी है।
पति पर भी आरोप
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पति पर भी आरोप लगाए हैं कि वो भी आरोपियों के कहे में आकर उस पर फैसले का दबाव बना रहा था।

दूध गिरने से झुलसी है महिला: एसपी
पुलिस ने महिला के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि ये सही है कि महिला की ओर से गैंगेरप का केस दर्ज है। पुलिस इसकी विवेचना कर रही है। उसके 164 के बयान भी दर्ज कराए गए हैं।
उन बयानों में भी उसे दो लोगों के नाम और बढ़ा दिए हैं। इस कारण से मामला संदिग्ध हो गया था। कोई बेकसूर ना फंसे इसलिए पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही थी, इसी बीच महिला ने शनिवार को ये आरोप लगा दिए ।
शनिवार को इस घटना की जानकारी पर शाम को ही पुलिस महिला के घर गई थी। उस वक्त उसके पति ने बताया था कि उसकी पत्नी दूध गर्म करते वक्त झुलसी है। उसके पति के बयान की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की है, जो कि पुलिस के पास मौजूद है।