फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh Sanskrit Sansthan organized Surya Namaskar on Surya Saptami.

Meerut News: उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने सूर्य सप्तमी पर कराया सूर्य नमस्कार

Thu, 06 Feb 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Sanskrit Sansthan organized Surya Namaskar on Surya Saptami.
मेरठ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के योग प्रशिक्षक आशीष शर्मा ने बुधवार को सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। लोगों को सूर्यनमस्कार व्यायाम करने के लाभ बताए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान मेरठ के केंद्र अध्यक्ष कुलवंत किशोर शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा जनपद मेरठ में चयनित योग प्रशिक्षक आशीष शर्मा द्वारा सूर्य सप्तमी के उपलक्ष्य में अधिकांश छात्राओं को सूर्यनमस्कार का अभ्यास कराया गया। बुधवार को पल्लवपुरम फेज-1 में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सूर्य नमस्कार कराया गया। योग प्रशिक्षक आशीष शर्मा ने सबसे कम समय में सबसे तेज गति से 100 बार सूर्य नमस्कार (7:02 मिनट) करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। संस्कृत संस्थान ने मेरठ में उन्हें योग प्रशिक्षण देने के लिए चयनित किया। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार व्यायाम करने से 90 प्रतिशत बीमारियों में राहत मिलती है। रोज सूर्य नमस्कार करने से स्पाइन की एलाइनमेंट भी बेहतर होती है, जिससे बॉडी का पोस्चर ठीक रहता है। साथ ही फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है और मसल्स मजबूत होती है। सूर्य नमस्कार करने से एंडोक्राइन ग्लैंड्स बेहतर काम करते हैं। इससे पाचन दुरुस्त होता है। वजन कम करने में मदद मिलती है और तनाव कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed