{"_id":"6abaaf63258c87474207d16b","slug":"meerut-announcem-announcement-to-recite-hanuman-chalisa-outside-kesarganj-mosque-police-stepped-up-security-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा, देर रात पुलिस ने बढ़ाया पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा, देर रात पुलिस ने बढ़ाया पहरा
Mon, 28 Sep 2026 11:48 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:48 PM IST
सार
हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने वीडियो जारी कर मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठन करने का एलान किया। वहीं मस्जिद के मुत्तवली ने एसएसपी से शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया। सोमवार देर रात यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। गाजियाबाद के हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी व ललित शर्मा की ओर से मंगलवार को मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। वहीं, मस्जिद के मुतवल्ली जुबेर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह पूर्व मस्जिद के ऊपरी हिस्से पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसके बाद मंडी निवासी ईश्वर चंद कंसल व अन्य व्यापारियों ने निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। इसी मामले को लेकर मंगलवार को हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी व ललित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि मंगलवार को मेरठ पहुंचकर मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। दूसरी ओर, स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाहरी व्यक्तियों के आने से माहौल बिगड़ने की आशंका है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी जरूरी है।
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
ये भी देखें...
मेरठ: व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने खून से लिखी चिट्टी पीएम को भेजी, सेंट्रल मार्केट को बचाने की लगाई गुहार
ये भी देखें...
मेरठ: व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने खून से लिखी चिट्टी पीएम को भेजी, सेंट्रल मार्केट को बचाने की लगाई गुहार
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन