फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UTTAR PRADESH NEWS Firing on meerut police

यूपी: डेयरी की आड़ में गोकशी, पुलिस पर फायरिंग कर भागे गोतस्कर

Thu, 11 Oct 2018 10:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 11 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
UTTAR PRADESH NEWS Firing on meerut police
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में लिसाड़ीगेट के रसीदनगर में गुरुवार को डेयरी की आड़ में एक बंद प्लॉट में गोकशी होते मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो गोतस्कर फायरिंग करते हुए दीवार फांदकर फरार हो गये। पुलिस ने मौके से पशु के अवशेष बरामद किए, जिसकी जांच के लिए सैंपल भरे। 

विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि रसीदनगर में डेयरी की आड़ में गोकशी हो रही है। सूचना पर एसएसआई लिसाड़ीगेट मुकेश कुमार, पिलोखड़ी चौकी की पुलिस के साथ ढलाई वाली गली में पहुंचे। जिस प्लॉट पर पुलिस ने छापा मारा उसमें बाहर से ताला लगा था। पुलिस ने दीवार से अंदर घुसने की कोशिश की तो अंदर से एक गोतस्कर ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला पहुंचे। गोकशी का पता चलने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया। 
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने एक रस्सा, पशु कटान वाले दो चाकू, एक तराजू बरामद किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से गोकशी के बारे में पूछताछ की। कुछ लोगों ने इंस्पेक्टर को बताया कि यहां पहले रसीदनगर निवासी यूनुस की डेयरी थी। डेयरी के बराबर वाले प्लॉट में ही गोवंश का कटान किया जा रहा था। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी यूनुस, उसके बेटे रियाज, इमरान, पाती और परिवार की दो महिला समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed