यूपी: 91 जमातियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार, निजामुद्दीन मरकज से आए थे यहां, 13 को हुई थी कोरोना की पुष्टि
निजामुद्दीन मरकज से बागपत जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों में आकर ठहरने वाले 91 जमातियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिले में नेपाल से भी 28 जमाती आए थे, जिनमें चार कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
कोरोना संक्रमण के दौरान चर्चित रहे निजामुद्दीन मरकज से जिले में 26 जमात आई थीं। इन जमात के 249 जमाती जिले में ठहरे थे। इनमें सबसे ज्यादा जमाती पश्चिम बंगाल के थे। नेपाल के रहने वाले 28 जमाती भी रटौल और बागपत शहर में आकर ठहरे थे, इनके खिलाफ महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुल 91 जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इनके खिलाफ चार्जशीट तैयार है। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि अधिकतर मामलों में विवेचना पूरी हो चुकी है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
कहां से आए थे कितने जमाती
नेपाल 28
पश्चिम बंगाल 61
उड़ीसा 13
असम 37
मणिपुर 14
आंध प्रदेश 24
बिहार 19
दिल्ली 15
यूपी 03
महाराष्ट्र 02
झारखंड 26
राजस्थान 05
तेलंगाना 01
जम्मू एवं कश्मीर 01
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कोरोना वार्ड में डांस, बढ़ रहा मरीजों का आत्मविश्वास, 11 जगह से टूटी थीं हड्डियां, ठीक होकर लौटे घर
13 जमाती मिले थे पॉजिटिव
जिले में ठहरे 249 जमातियों में कुल 13 जमाती पॉजिटिव मिले थे। इसके चलते रटौल, असारा समेत कई गांव हॉटस्पॉट बन गए थे।
जमातियों को उनके घर भेजे जाने की तैयारी
क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए जमातियों को उनके घर भेजे जाने की तैयारी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल और झारखंड सरकार ने अपने राज्यों के जमातियों का ब्योरा मांगा है। अन्य प्रदेशों में शासन के माध्यम से उनके जमातियों की जानकारी दी जा रही है। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना दी जा रही है। जमातियों को घर तक भेजे जाने की गाइडलाइन शासन तय करेगा।
जिनके खिलाफ मुकदमा, उनकी रवानगी पर मंथन
जिन जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, उनकी रवानगी पर मंथन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने जमातियों की जानकारी पुलिस को दी है। किसे घर भेजना है और किसे नहीं? इसका फैसला अब पुलिस ही करेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/