फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Results Live- Election Vote Counting starting in West UP

UP Election Result Live: ये हैं यूपी की वो पांच सीटें, जिनकी हार-जीत से रचा जाएगा इतिहास

Thu, 23 May 2019 10:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Results Live- Election Vote Counting starting in West UP
लोकसभा चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है। आज पश्चिमी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर पता चल जाएगा कि ताज किसके सिर सजेगा। वैसे पश्चिमी यूपी की ये पांच वो सीटें हैं जिन पर हार-जीत से इतिहास रचा जाएगा। आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर ये कौन सी पांच सीटें हैं:-

विज्ञापन

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट
मेरठ से बड़ी खबर यह है कि इस सीट पर याकूब कुरैशी भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। मेरठ शहर में पहले राउंड में गठबंधन के हाजी याकूब को 6484 और भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल को 264 मत मिले हैँ। आज देखना यह होगा कि राजेंद्र अग्रवाल हैट्रिक लगाएंगे या फिर गठबंधन से हाथी पर सवार होकर हाजी याकूब कुरैशी उन्हें चित कर देंगे। इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा और रालोद में कड़ा मुकाबला है। यहां भाजपा से डॉ. संजीव बालियान भारी मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 30740 मत मिले हैं, जबकि गठबंधन से रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह को सिर्फ 12285 मत मिले हैं।

विज्ञापन

पश्चिमी यूपी की काफी चर्चित सीट कैराना से सपा की प्रत्याशी तबस्मुम हसन और बीजेपी से प्रदीप चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला है।

बागपत की लोकसभा सीट पर जयंत चौधरी आगे चल रहे हैं, जबकि सत्यपास सिंह 705 मतों से पीछे चल रहे हैं। बागपत का ताज किसके सिर पर सजेगा। यह फैसला आज शाम तक हो जाएगा।

वहीं सहारनपुर में कांग्रेस के इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी और गठबंध दोनों के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed