फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Results Live- Election Vote Counting starting in Baghpat

UP Election Result Live: जयंत चौधरी या सत्यपाल, आज जनता करेगी ऐतिहासिक फैसला

Thu, 23 May 2019 10:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Results Live- Election Vote Counting starting in Baghpat
जयंत चौधरी और सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार नतीजे की घड़ी आ पहुंची है। जनता का फैसला आज ईवीएम से बाहर निकल जाएगा। बागपत का ताज किसके सिर पर सजेगा। भाजपा और रालोद के बीच कड़ा मुकाबला है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी में जिसकी भी जीत होगी, वह दूसरी बार लोकसभा पहुंचेगा। दोनों एक-एक बार सांसद रह चुके हैं। 

विज्ञापन


लख्मी चंद पटवारी कॉलेज खेकड़ा में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। पुलिस-प्रशासन और राजनीतिक दलों ने मतगणना को लेकर तैयारियां की। एग्जिट पोल और मतदान के गणित पर दिनभर सियासी गलियारों में मंथन किया गया। बागपत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डा. सत्यपाल सिंह ने दूसरी बार चुनाव लड़ा है, जबकि रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने यहां से पहली बार चुनाव लड़ा। इससे पहले वह साल 2009 में मथुरा से सांसद रह चुके हैं। पहले चरण के मतदान में बागपत लोकसभा क्षेत्र के 10 लाख 36 हजार 918 वोटरों ने मतदान किया था। किस प्रत्याशी के हिस्से में जनता का कितना समर्थन आया, इस राज से आज पर्दा हट जाएगा। इस बार 64.59 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था।
विज्ञापन


किस विधानसभा में कितना हुआ मतदान
विधानसभा    महिला                पुरुष            कुल
छपरौली           88450           113314        201764
बड़ौत            81713         105069        186782
बागपत            88269        113829        202098
मोदीनगर         99118        122471        221590
सिवालखास    98165        126518        224684

इस बार हुआ था 64.59 फीसदी मतदान
मतदान में इस बार जिले के मतदाताओं ने उत्साह दिखाया था। इससे पहले सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है कि मतदान का रिकॉर्ड बना। साल 1977 में 74.83, साल 1980 में 70.34 और साल 2014 में 66.17 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार 64.59 फीसदी मतदान हुआ था।

इस तरह हुआ था मतदान
बागपत जिले के सरोरा गांव के मतदाताओं ने सबसे अधिक 89.33 प्रतिशत वोट पड़े। छपरौली विधानसभा के प्राइमरी पाठशाला चौबली के बूथ पर 84.85 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सूप गांव के रविदास स्कूल सूप-एक में सिर्फ 34.61 प्रतिशत वोट पड़े। हरिजन चौपाल किरठल के बूथ संख्या दो पर भी वोटों का प्रतिशत 39.85 प्रतिशत ही रहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed