UP Election Result Live: सहारनपुर में बीजेपी को पीछे छोड़ बसपा के फजलुर्रहमान आगे
सहारनपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के राघव लखनपाल और कांग्रेस के इमरान मसूद को पीछे छोड़ बसपा के फजलुर्रहमान भारी मतों से आगे चल रहे हैं।
सहारनपुर लोकसभा सीट
सहारनपुर सातवां राउंड
कांग्रेस--- इमरान ---- 109529
बसपा--- फजलुर्रहमान -- 217385
भाजपा--- राघव लखनपाल -- 178308
आज प्रत्याशियों की मेहनत का रिजल्ट ईवीएम से बाहर निकलेगा, जो तय करेगा अगले पांच साल के लिए कौन बनेगा सहारनपुर का सांसद।
गत 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही नेताओं ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी थीं। चुनाव लड़ने को 20 नेताओं ने नामांकन पत्र जमा कराए थे, जिनमें से 9 नामांकन पत्र जांच में निरस्त हो गए थे। वहीं, बाद में हिन्दुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशी ब्रजपाल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर दिया था। इस तरह 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहे थे। इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के अलावा तीन प्रत्याशी निर्दलीय भी थे। एक महीने तक धुआंधार प्रचार किया। गांव दर गांव घूमे, शहर की गलियों में वोटर के दरवाजे तक दस्तक दी, तो नुक्कड़ सभाएं भी कीं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जनसभाएं हुई, तो तमाम राजनीतिक दांवपेच चले गए। फिर 11 अप्रैल को मतदान के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मतगणना की तारीख का इंतजार रहने लगा। क्योंकि चुनाव नतीजों को लेकर चल रही अटकलों, कयासबाजी में नेताओं के समीकरण उलझ गए। बावजूद इसके प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करने में कमजोर नहीं पड़े। एग्जिटपोल से भाजपाइयों के मन में लड्डू फूटे, लेकिन जनता का फैसला आना बाकी है। आखिर आज (बृहस्पतिवार) जनता रोड स्थित वेयर हाउस में मतगणना होने पर जनता का फैसला सामने आ जाएगा।
ये हैं प्रत्याशी
प्रत्याशी ---------- राजनीतिक दल
इमरान मसूद---------- कांग्रेस
हाजी फजर्लुरहमान---- बहुजन समाज पार्टी
राघव लखनपाल------- भारतीय जनता पार्टी
योगेश दहिया---------- आम आदमी पार्टी
रविन्द्र कुमार---------- इन्कलाब विकास दल
मोहम्मद उवैस------- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
पवन कुमार ----------- आपकी अपनी पार्टी पीपल्स
ब्रजपाल सिंह----------- हिन्दुस्तान निर्माण दल
अमर बहादुर----------- निर्दलीय
इंदू देवी----------------- निर्दलीय
शबनम----------------- निर्दलीय
------- मतदान -- सहारनपुर लोकसभा सीट
विधानसभा क्षेत्र ---- मतदाता ------ मतदान ------ प्रतिशत ---- बूथ/ईवीएम संख्या
बेहट ---------------- 3,53,285 --------2,60,647-------73.78 --------407
सहारनपुर नगर ---- 4,10,072 ------- 2,71,925------- 66.31 -------- 435
सहारनपुर देहात --- 3,32,489 ------ 2,40,082------- 72.21 -------- 362
देवबंद --------------- 3,34,561 ------- 2,32,013------- 69.35 -------- 388
रामपुर मनिहारान -- 3,06,474 ------ 2,25,382------- 73.54 ------ 346
योग -----------------17,36,881 ----- 12,30,049------ 70.82 -------- 1938
------- कैराना लोकसभा सीट
नकुड़ ---------------- 341274-------- 255470--------- 74.86 ------- 396
गंगोह --------------- 369367--------- 257093----------69.60 ------ 426
योग ---------------- 710641---------- 512563---------- 72.13 ----- 822
जिले का योग ----- 2447522-------- 1742612-------- 71.20 ------2760
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/