फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh: Dalit families adopted Buddhism

यूपी: हिंदू धर्म में छुआछूत से तंग आकर करीब आधा दर्जन दलित परिवारों ने अपनाया बौद्ध धर्म

Mon, 25 Jun 2018 06:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 25 Jun 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh: Dalit families adopted Buddhism
दलित परिवारों ने अपनाया बौद्ध धर्म - फोटो : अमर उजाला

हिंदू धर्म में छुआछूत व ऊंच- नीच की बातों से तंग आकर करीब आधा दर्जन दलित परिवारों ने बौद्ध धर्म अपनाया। उनका कहना है कि हिंदू धर्म के लोग सिर्फ उनका इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। अमीनगर सराय में सिंघावली अहीर गांव के आधा दर्जन दलित परिवारों ने धर्म परिवर्तन करते हुए बौद्ध धर्म अपना लिया। बौद्ध संत प्रियंतीस भंते ने इन्हें दीक्षा दी। वहीं धर्म में शामिल करने के प्रमाणपत्र भी सौंपे। धर्म परिवर्तन करने वाले परिवारों का कहना है कि दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इसी की वजह से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


रविवार को सिंघावली अहीर गांव में दलित समाज के आधा दर्जन परिवार ने धर्मपरिवर्तन करते हुए बौद्ध धर्म अपना लिया। धर्म परिवर्तन करने वाले मुन्ना लाल, बाबू, अजीत, अजय, मोनू, सोनू ने कहा कि समाज पर हर रोज अत्याचार हो रहे हैं। आज भी उन्हें छूआछूत की नजरों से देखा जाता है। कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं होती। ऊंची जाति के लोग उन्हें हीन भावना से देखते हैं। हर जगह केवल उनका इस्तेमाल किया जाता है। चाहे चुनाव हो या दंगा। अब वह इन घृणाभरी जिंदगी से ऊपर उठकर अपने समाज को नए मुकाम तक पहुंचाएंगे। अभी तक छह परिवार ने बौद्ध धर्म अपनाया है। पूजा पाठ से भी मोह भंग हो गया है। इसके लिए गांव में अपने सभी समाज के लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें बौद्ध धर्म की दीक्षा संत प्रियंतीस भंते ने दिलाई। उनकी ओर से बौद्ध धर्म में शामिल होने के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलितों से हमेशा रहा हमारा मेल : प्रधान

ग्राम प्रधान सतवीर यादव ने बताया कि बौद्ध धर्म दलितों ने क्यों अपनाया है इसकी जानकारी नहीं है। गांव में तो आज तक कोई उन पर अत्याचार भी नहीं हुआ है। वह हमेशा उनके पक्ष में खड़े रहे हैं। शनिवार को दूसरे समुदाय के व्यक्ति से मामूली विवाद में झगड़ा हो गया था, जिसको शांत कराया। वैसे यहां पर दलितों को करीब 200 परिवार रहते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed