{"_id":"5efa3bf08ebc3e42e827a7d8","slug":"uttar-pradesh-chief-minister-yogi-adityanath-will-visit-meerut-on-july-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जुलाई को आएंगे मेरठ, पुलिस-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जुलाई को आएंगे मेरठ, पुलिस-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली
Tue, 30 Jun 2020 12:37 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच जुलाई को मेरठ आएंगे। इसकी मौखिक सूचना प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है। उनका कार्यक्रम क्या रहेगा, इसकी सूचना अभी नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम हस्तिनापुर का है। जहां पर वह वन अभयारण्य क्षेत्र में पौधरोपण की शुरुआत करेंगे। मेरठ मंडल के तमाम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। लेकिन इसे लेकर ही असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यदि मुख्यमंत्री अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं तो वह मेरठ आएंगे और यहीं पर समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
यदि मुख्यमंत्री अस्पतालों का निरीक्षण नहीं करते हैं तो वह सीधे हस्तिनापुर जाएंगे और वहीं पर गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक करने के बाद प्रस्थान कर जाएंगे। इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से भी वार्ता करेंगे। पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोविड अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर सबसे ज्यादा जोर है।
विज्ञापन