फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Utkarsh Bank theft solved; one accused arrested.

Meerut News: उत्कर्ष बैंक चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Utkarsh Bank theft solved; one accused arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी पुलिस ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 26 सितंबर को मेरठ मेन ब्रांच हेड दीपांशु वर्मा ने नौचंदी थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि किसी ने रात में बैंक शाखा में लगे एसी आउटडोर यूनिट की कॉपर रिफ्रिजरेंट पाइप चोरी कर ली। नौचंदी पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की। एसपी सिटी ने बताया कि इमरान निवासी गली नंबर 30 लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसने गढ़ रोड स्थित वर्धमान प्लाजा में प्रवेश कर यह पाइप चोरी की थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह छोटी-मोटी चोरी कर अपना गुजारा करता है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed