फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   using ATM cards Use caution or you may lose millions

एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते वक्त बरतें सावधानी, वरना लग जाएगा लाखों का चूना

Mon, 16 Jul 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 16 Jul 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
using ATM cards Use caution or you may lose millions
atm PIN
यदि आप भी एटीएम से पैसे निकालते वक्त लापरवाही करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि हो सकता हैकि जिस एटीएम से आप पैसे निकाल रहे हों अपराधी तत्व भी आपके आस पास सक्रिय हों। ये कभी आपकी आंखों के सामने से ही पैसा लेकर फरार हो जाते हैं। तो कभी एटीएम का डुप्लीकेट बनाकर आपके बैंक से बड़ी रकम साफ कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर में सामने आया है जहां एक युवक से एटीएम कार्ड बदलकर एक अपराधी ने 1.60 लाख रुपये निकाल लिए।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के गांव शेरपुर निवासी युवक मोहसिन का एक व्यक्ति ने एटीएम बूथ से कार्ड बदलकर एक लाख साठ हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

ऐसे  घटी घटना

युवक का कहना है कि वह दस जुलाई को रुड़की रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर अपने बैंक खाते से एक हजार रुपये निकालने गया था। आरोप है कि वहां मशीन ने उसका एटीएम कार्ड नहीं पकड़ा,जिसके बाद वहां मौजूद एक शख्स ने उससे एटीएम कार्ड लेकर उसके बैंक खाते से एक हजार रुपये निकालकर उसे कार्ड व नकदी दे दी। 

कुछ ही घंटे बाद खाली कर डाला अकाउंट
आरोप है कि इसके कुछ घंटे बाद ही मोहसिन के मोबाइल पर उसके बैंक खाते से 80 हजार रुपये अन्य दो बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने का मैसेज मिला इसके  कुछ ही देर बाद 80 हजार रुपये मेरठ के अलग-अलग एटीएम बूथ से निकाले जाने के मैसेज भी आए। पीड़ित इस पर तत्काल बैंक पहुंचा,लेकिन तब तक बैंक बंद हो चुका था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है,जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed