{"_id":"5b4c407a4f1c1b44748b5007","slug":"using-atm-cards-use-caution-or-you-may-lose-millions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते वक्त बरतें सावधानी, वरना लग जाएगा लाखों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते वक्त बरतें सावधानी, वरना लग जाएगा लाखों का चूना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
atm PIN
यदि आप भी एटीएम से पैसे निकालते वक्त लापरवाही करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि हो सकता हैकि जिस एटीएम से आप पैसे निकाल रहे हों अपराधी तत्व भी आपके आस पास सक्रिय हों। ये कभी आपकी आंखों के सामने से ही पैसा लेकर फरार हो जाते हैं। तो कभी एटीएम का डुप्लीकेट बनाकर आपके बैंक से बड़ी रकम साफ कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर में सामने आया है जहां एक युवक से एटीएम कार्ड बदलकर एक अपराधी ने 1.60 लाख रुपये निकाल लिए।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के गांव शेरपुर निवासी युवक मोहसिन का एक व्यक्ति ने एटीएम बूथ से कार्ड बदलकर एक लाख साठ हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos
ऐसे घटी घटना
युवक का कहना है कि वह दस जुलाई को रुड़की रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर अपने बैंक खाते से एक हजार रुपये निकालने गया था। आरोप है कि वहां मशीन ने उसका एटीएम कार्ड नहीं पकड़ा,जिसके बाद वहां मौजूद एक शख्स ने उससे एटीएम कार्ड लेकर उसके बैंक खाते से एक हजार रुपये निकालकर उसे कार्ड व नकदी दे दी।
कुछ ही घंटे बाद खाली कर डाला अकाउंट
आरोप है कि इसके कुछ घंटे बाद ही मोहसिन के मोबाइल पर उसके बैंक खाते से 80 हजार रुपये अन्य दो बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने का मैसेज मिला इसके कुछ ही देर बाद 80 हजार रुपये मेरठ के अलग-अलग एटीएम बूथ से निकाले जाने के मैसेज भी आए। पीड़ित इस पर तत्काल बैंक पहुंचा,लेकिन तब तक बैंक बंद हो चुका था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है,जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।